
नई दिल्ली: त्यौहारों की शुरूआत हो चुकी है और इसी के साथ बाजार में ऑफर्स की भरमार लग चुकी है। टू-व्हीलर बाजार में अभी से डिस्काउंट और ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में टीवीएस मोटर भी अपने ग्राहकों के लिए कुछ अच्छे ऑफर्स लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कोई भी ग्राहक आसानी से बाइक खरीद सकते हैं।
ये है ऑफर- TVS Radeon मार्केट में 50 हजार से ज्यादा कीमत में मिलती है लेकिन इस त्यौहारी सीजन आप इस बाइक को मात्र 5,999 रुपये की डाउन पेमेंट देकर घर ले जा सकते हैं। और बाकी की रकम आप आसान EMI में चुका सकते हैं। यानि अगर आप कैश की कमी से अभी तक बाइक नहीं खरीद पाएं है तो आपके लिए शानदार मौका है। ज्यादा जानकारी के लिए आप टीवीएस के शोरूम पर जा सकते हैं।
इंजन और पॉवर- टीवीएस रेडॉन स्पेशल एडिशन 109 सीसी का इंजन लगाया गया है, जो 8.4 बीएचपी का पॉवर और 8.7 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स लगाए गए है।
इस बाइक की सबसे खास बात इसका माइलेज और फ्यूल टैंक है कंपनी ने इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है और इस स्पेशल एडीशन का माइलेज 69 kmpl होने का दावा किया जा रहा है। यानि एक बार टैंक फुल कराने पर आप लगभग 700 किमी की दूरी तय कर सकते हैं
Updated on:
28 Sep 2019, 4:08 PM IST
Published on:
28 Sep 2019, 3:41 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.