
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर मंदी के दौर से गुजर रहा है कंपनियां लगातार बिक्री कम होने की वजह से परेशान हैं लेकिन इसी दौर में एक गाड़ी ऐसी है जिस पर मंदी का असर नहीं दिख रहा है। अगस्त में लॉन्च हुई किया सेल्टॉस ( kia seltos ) को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
कम कीमत के कारण लोग हो रहे दीवाने - किया सेल्टोस को भारतीय बाजार में 22 अगस्त को 9.69 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद से अब तक किआ सेल्टॉस को 40000 बुकिंग्स मिल चुकी हैं आपको बता दें कि किआ सेल्टॉस को लॉन्चिंग से पहले ही 10000 बुकिंग मिल चुकी थी । जो कि इस एसयूवी की लोकप्रियता को दर्शाता है। कीमत का खुलासा किये जाने के बाद इसकी लोकप्रियता में और बढ़त देखी गयी है।
यहां एक और बात ध्यान देने वाली है कि किआ सेल्टॉस पर फिलहाल 2 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इस गाड़ी पर फिलहाल 2 महीने का वेटिंग चल रहा है।
किया मोटर्स ने भारतीय बाजार में सुस्ती के दौरान सेल्टोस की जबरदस्त बिक्री कर सभी को चौंका दिया है। कंपनी धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करते जा रही है तथा जल्द ही देश में नई मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
हाल ही में इसके टॉप मॉडल जीटीएक्स+ ऑटोमेटिक वैरिएंट को लॉन्च किया है, इसकी कीमत 16.99 लाख रुपयें (एक्स शोरूम) रखी गयी है।
Updated on:
28 Sep 2019, 12:48 PM IST
Published on:
28 Sep 2019, 12:48 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.