31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार सर्विसिंग के नाम पर ऐसे ठगे जाते हैं लोग, होता है लाखों का नुकसान

कार सर्विस के जरिए होता है फ्रॉड जेब पर लगती है चपत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Sep 2019, 4:32 PM IST

car-servic.jpg

नई दिल्ली: कार खरीदने के बाद कार सर्विसिंग एक ऐसा काम होता है जो आपको करना ही पड़ता है। कई बार लोग इससे बचने की कोशिश करते हैं लेकिन इसके बिना काम चलना संभव नहीं होता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग कार सर्विसिंग को उतना गंभीरता से नहीं लेते हैं और ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर के बजाय लोकल सर्विस सेंटर को प्रिफर करते हैं लेकिन ऐसा करना कई बार आपकी कार के साथ-साथ आपकी जेब की सेहत के लिए भी खतरनाक साबित होता है। दरअसल इन सर्विस स्टेशनों पर लोगों को ***** बनाने के लिए कई तरह से ***** बनाकर पैसा लूटा जाता है। कौन से होते हैं वो तरीके चलिए आपको बताते हैं।

दरअसल लोगों के पास वक्त की कमी होती है जिसकी वजह से वो सर्विस स्टेशन पर बैठना गंवारा नहीं करते । इसी बात का फायदा सर्विस स्टेशन वाले उठाते हैं। और वो अपनी मनमर्जी से आपकी गाड़ी के साथ छेड़ छाड़ करते हैं।

इन फीचर्स की वजह से मार्केट में बजेगा maruti spresso का डंका, 30 तारीख को हो रही है लॉन्च

सही पार्ट्स को बताते हैं खराब- ये लोग जिस पार्ट की जरूरत भी नहीं होती उसको भी खराब बता देते हैं, ज्यादातर मामलों में सर्विस के नाम पर गाड़ियों को धो कर, साफ़ करके पकड़ा दी जाती है और बेचारा ग्राहक ठगा जाता है।बिना बदले ही ये लोग पार्ट्स के पैसे ले लेते हैं।यानि कस्टमर्स को चूना लगाते हैं।

इंजन ऑइल बदलने में करते हैं कोताही- इंजन ऑइल को सर्विस सेंटर पर सही तरीके से बदला नहीं जाता या तो टॉप कर दिया जाता है या बिना सफाई के भर दिया जाता है इसके अलावा ऑइल फ़िल्टर को न बदलना, जरूरत के हिसाब से टायर्स को रोटेशन न करना।इससे कार के इंजन पर बुरा असर पड़ता है और इंजन खराब होने का मतलब होता है भारी नुकसान।

1 लाख रुपए के डिस्काउंट के साथ मिल रही है मारुति की ये कार, 1 लीटर में चलती है 24 किमी