31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सस्ती कार की कीमत में मिल रही है Maruti vitara brezza, नई कीमत जानकर तुरंत करेंगे बुक

Maruti vitara brezza खरीदने का शानदार मौका Maruti vitara brezza पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Sep 2019, 2:04 PM IST

brezzaaa.jpg

नई दिल्ली: मारुति ने फेस्टिव सीजन की शुरूआत होते ही अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है। मंदी से जूझ रहे ऑटोसेक्टर में बहार लौटाने की उम्मीद से हर ओर ऑफर्स की भरमार है । इसी बीच में मारुति ने अपनी कार के दामों में कटौती का ऐलान किया है। कीमत में कटौती के बाद कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी धाकड़ एसयूवी Maruti Vitara Brezza पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया है।

मारुति सुजुकी ने Vitara Brezza की खरीद पर ग्राहकों को कई ऑफर दिए हैं। इन ऑफर्स के बाद ब्रेजा को खरीदने पर कस्टमर्स को लगभग 1 लाख रुपये से अधिक की बचत होगी।

दीवानों की तरह खरीदते हैं लोग मारुति की ये कार, अभी खरीदने पर मिलेगी 62,400 की छूट

ये है पूरा ऑफर-

Vitara Brezza (D) मॉडल पर कंपनी 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस कैश डिस्काउंट के साथ गाड़ी पर 5 साल की वारंटी ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा इस एसयूवी की खरीद पर 20 हजार रुपये के एक्सचेंज बोनस की छूट का ऐलान किया है। इस तरह कंपनी Brezza पर कुल 1,01,200 रुपये तक की छूट दे रही है।

खत्म हुआ इंतजार , 29 सितंबर से शुरू होगी MG Hector की बुकिंग

फीचर्स - मारुति ब्रेजा के पेट्रोल वर्जन में K15B 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 105hp का पावर और 138Nm टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो ये कार एक लीटर में 24 किमी की दूरी तय करती है जो एसयूवी को देखते हुए काफी है।

200 रुपए की इस चीज को डालने से दोगुना हो जाएगा किसी भी कार का माइलेज, होगी लाखों की बचत

कीमत- विटारा ब्रेजा की कीमत 7.67 लाख रुपये से शुरू होकर 10.64 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। मारुति सुजुकी की Vitara Brezza (D) मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 7,62,742 रुपये है. ऑन रोड इसकी कीमत 8,73,805 रुपये होती है।