
नई दिल्ली : MG Hector खरीदने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है । दरअसल Mg Motors , हेक्टर की बुकिंग दोबारा शुरू करने वाली है । पहले कंपनी ने इसके लिए अक्टूबर का वक्त डिसाइड किया था लेकिन अब खबर आ रही है कि हेक्टर की बुकिंग 29 सितंबर से ही शुरू हो जाएगी । आपको बता दें कि ओवर बुकिंग की वजह से कंपनी ने इस कार की बुकिंग लेना बंद कर दिया था लेकिन अब कंपनी ने इस कार की बुकिंग फिर से शुरू करने का ऐलान किया है । यानि अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो आपको बहुत इंतजार नहीं करना पड़ेगा । हालांकि एमजी मोटर ने साफ कर दिया है कि नई बुकिंग की डिलीवरी अगले साल ही की जायेगी। हेक्टर को MG मोटर्स की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट या डीलरशिप से बुक कराया जा सकता है।
त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसकी बुकिंग जल्दी से शुरू करने का फैसला किया है। ताकि अधिकतर ग्राहकों को इस समय में ही वाहन की डिलीवरी सुनिश्चित हो जाए।
इस तरह से जारी है बुकिंग-
कंपनी ने डीलरशिप में आने वाले ग्राहकों को भी निराश नहीं कर रही है। एमजी मोटर उन्हें अपने वेटिंग लिस्ट में जोड़ रही है तथा इसके लिए ग्राहकों से कोई पैसे नहीं लिए जा रहे है, बुकिंग शुरू करने के बाद वेटिंग लिस्ट के ग्राहकों को बुकिंग में बदला जा सकता है। खबर तो यहां तक है कि कंपनी को बंद होने के बावजूद 16 हजार कस्टमर्स की वेटिंग लिस्ट मिल चुकी है।
एमजी हेक्टर वर्तमान में अपने सेगमेंट में अच्छी बिक्री कर रहा है। कंपनी ने पिछले महीने 2018 यूनिट एमजी हेक्टर की बिक्री की है तथा 5000वीं यूनिट का उत्पादन किया गया है।
इस वजह से है लोगों की फेवरेट- MG Hector की अपने कनेक्टिविटी फीचर्स की वजह से लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस SUV में ऑटोमोटिव वॉइस असिस्टेंट दिया गया है, जो केवल ‘हैलो MG’ कहने भर से एक्टिवेट हो जाता है।
Updated on:
27 Sep 2019, 11:25 AM IST
Published on:
27 Sep 2019, 11:24 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.