
नई दिल्ली:Maruti Baleno प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। 2015 में लॉन्च हुई इस कार को लॉन्चिंग के समय से ही काफी पसंद किया जा रहा है । अब इस कार ने बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस कार ने 6.5 लाख यूनिट बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया है । फेसलिफ्ट वर्जन में आने के बाद ये कार और भी स्टाइलिश हो चुकी है और इसकी सीधी टक्कर Elite20 और Honda Jazz जैसी कारों से मानी जा रही है।
5 महीने में बिकीं 50000 यूनिट्स-
इस साल मई में मारुति बलेनो की 6 लाख यूनिट बिक्री पूरी हुई। इसके 5 महीने बाद ही अक्टूबर तक और 50 हजार बलेनो बिकीं। ये आलम तब है जबकि ऑटोमोबाइल इंड़स्ट्री मंदी के दौर से गुजर रही थी।लॉन्चिंग के एक साल के अंदर ही इस कार ने 1 लाख यूनिट बेचने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं अगले 8 महीने में 2 लाख और उसके अगले 5 महीने में 3 लाख यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया था।
इसी साल लॉन्च हुआ है फेसलिफ्ट मॉडल-
मारुति सुजुकी ने इस साल की शुरुआत में बलेनो का माइल्ड-फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था। इसके बाद अप्रैल में कंपनी ने इसके 1.2-लीटर K12 पेट्रोल इंजन को बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड करके बाजार में उतारा।
पॉवर और स्पेसीफिकेशन- बलेनो फिलहाल तीन इंजन ऑप्शन में आती है। इसमें एक 1.2-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल, दूसरा स्टैंडर्ड 1.2-लीटर पेट्रोल और तीसरा 1.3-लीटर डीजल इंजन है। मारुति अप्रैल 2019 से डीजल इंजन वाली कारें बंद करने वाली है, यानी अप्रैल से बलेनो सिर्फ पेट्रोल इंजन में आएगी।
कीमत- Maruti Baleno की कीमत 5.59 लाख से 8.90 लाख रुपये के बीच है। मार्केट में इसकी टक्कर hyundai i20, होंडा जैज और टोयोटा ग्लैंजा जैसी कारों से है। Maruti अपनी ये कार nexa शोरूम से बेचता है।
Updated on:
22 Nov 2019, 11:57 AM IST
Published on:
22 Nov 2019, 11:56 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.