scriptबीजेपी ने मुस्लिम महिला नेता को पार्टी से निकाला, सोशल मीडिया पर उठाये थे सवाल | Bjp Expelled Muslim women leader iqra anwar from Party | Patrika News

बीजेपी ने मुस्लिम महिला नेता को पार्टी से निकाला, सोशल मीडिया पर उठाये थे सवाल

locationचंदौलीPublished: Sep 27, 2018 07:05:22 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का सपाइयों से सांठगांठ का भी लगाया था आरोप

bjp expelled iqra anwar from Party

इकरा अनवर भाजपा से निलंबित

चंदौली. नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष का विरोध करना मुस्लिम महिला नेता को भारी पड़ गया। भारतीय जनता पार्टी ने मामले में कार्रवाई करते हुए काशी प्रान्त की अल्पसंख्यक मोर्चा की उपाध्यक्ष इकरा अनवर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है ।
इकरा अनवर ने सोशल मीडिया पर भाजयुमो अध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल उठाये थे और भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय कई गम्भीर आरोप भी लगाये थे। इकरा अनवर का कहना है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष का सपाइयों से पहले से साठगांठ था और इसी साठगांठ के बल पर अखिलेश यादव की सरकार में चंदौली में बड़े पैमाने पर जितेंद्र पांडेय ने ठेकेदारी की थी।
कहा यह जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जितेंद्र पांडेय को संरक्षण प्राप्त है और वर्तमान में चंदौली में करोड़ों के सरकारी ठेके का काम जितेंद्र पांडेय कर रहे हैं।

BY- SANTOSH JAISWAL
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो