scriptपुलिस की पिटायी से भाजपा पदाधिकारी के भाई की हालत नाजुक, विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों पर टूट पड़े पुलिस वाले | BJP Leader Brother Condition Critical after Police Beaten Brutallly | Patrika News
चंदौली

पुलिस की पिटायी से भाजपा पदाधिकारी के भाई की हालत नाजुक, विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों पर टूट पड़े पुलिस वाले

श्मशान से लौट रहे लोगों से शराब के नशे में धुत फॉलोवर का हुआ था विवाद।
फॉलोवर ने सिपाहियों को बुलवाकर करवायी सबकी पिटायी।

चंदौलीAug 18, 2019 / 10:58 am

रफतउद्दीन फरीद

Police Beaten Brutally

पुलिस वालों की बेरहमी

चंदौली. यूपी के चंदौली में सिपाहियों की दबंगई सामने आयी है। फॉलोवर से विवाद के बाद सिपाही श्मशान घाट से लौट रहे लोगों पर कहर बनकर टूट पड़े, जिसमें वाराणसी के भाजपा पदाधिकारी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस की पिटायी से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घटना के बाद लोगों ने थाने का घेराव कर दिया, जिसके बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 

घटना शनिवार देर रात की है। बताया गया है कि चंदौली के बलुआ थानाक्षेत्र के बलुआ कस्बे में देर रात मल्लाह जाति के लोग किसी का शवदाह कर श्मशान घाट से लौट रहे थे। इसी बीच नशे में धुत्त फॉलोवर बीच में कहीं उन लोगों से किसी बात को लेकर उलझ गया। विवाद बढ़ने प उसने साथी सिपाहियों को बुला लिया। इसके बाद सिपाही उन लोगों पर टूट पड़े और जमकर पिटायी कर दी। इस मारपीट में भारतीय जनता पार्टी वाराणसी के जिला मंत्री का भाई व आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचवाया गया, जबकि भाजपा मंत्री के भाई की हालत चिंताजनक होने पर उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
Police Beaten Brutally
पिटायी के बाद थाने पर जुटी भीड़ IMAGE CREDIT:
 

उधर इस घटना के बाद सैकड़ों की तादाद में मल्लाह बिरादरी के लोग बलुआ थाने पर पहुंच गए और थाना घेर लिया। पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। खबर मिलते ही एडिशनल एसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को मनाने की कोशिश में जुट गए। एएसपी ने नाराज लोगों को जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। नाराज लोगों ने आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ तहरीर देते हुए चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं की गयी ते सड़क जाम कर दी जाएगी।
By Santosh jaiswal

Home / Chandauli / पुलिस की पिटायी से भाजपा पदाधिकारी के भाई की हालत नाजुक, विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों पर टूट पड़े पुलिस वाले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो