script2 मंजिला कांप्लेक्स से छत पर कूदा सांड, भूकंप समझ कर घर से बाहर भागे लोग | Bull jump on roof house peoples seems vibration like earthquake | Patrika News
चंदौली

2 मंजिला कांप्लेक्स से छत पर कूदा सांड, भूकंप समझ कर घर से बाहर भागे लोग

काफी मशक्कत के बाद किसी तरह सांड को छत से नीचे उतारा गया।

चंदौलीDec 04, 2019 / 08:04 am

रफतउद्दीन फरीद

Bull

सांड

चंदौली . रामाश्रय के घर में परिवार के लोग सुबह-सुबह अपना काम धाम निबटा रहे थे। और तभी 30 धमाके की आवाज हुई और ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। दहशत के मारे सभी लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। थोड़ा सांस लेने के बाद देखा तो बाहर सब सामान्य था, लेकिन वह आवाज कैसी थी जिसके खौफ से पूरा परिवार दहशत में आ गया। डरते डरते छत पर जाकर देखा तो 600 से 800 किलो भारी 1 साल उनके छत पर खड़ा था। परिवार वाले हैरान थे कितना भारी भरकम विशालकाय सांड अचानक ही सीधे उनके छत पर कैसे आ गया।
यह साल दरअसल उनके छत से मिले हुए सरकारी कमर्शियल कॉन्प्लेक्स गांधी कॉन्प्लेक्स की छत पर चढ़ गया था और वहां से उसे अचानक रामाश्रय के छत पर गमलों में लगे हरे-भरे पौधे नजर आ गए फिर क्या था सामने भोजन देखकर सामने दो मंजिले गांधी कॉन्प्लेक्स की छत से रामाश्रय के छत पर छलांग लगा दी। इतना भारी भरकम सांस जब छत पर खुदा तो उससे वाकई ऐसी आवाज हुई के परिवार के लोग अंदर से थर्रा गए।
घरवालों ने इसकी सूचना कुछ ही दूर पर मौजूद नगर पालिका परिषद कार्यालय में दी जिसके बाद उनके कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह भारी भरकम सांड को रामाश्रय की छत से नीचे उतारा गया जहां से उसे एक पशु वाहन में भरकर छोड़ने के लिए अन्यत्र ले जाया गया ‌
By Santhosh Jaisawal

Home / Chandauli / 2 मंजिला कांप्लेक्स से छत पर कूदा सांड, भूकंप समझ कर घर से बाहर भागे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो