scriptअखिलेश यादव ने इस सीट पर प्रभुनारायण यादव को बनाया लोकसभा कैंडिडेट!, जानिये क्या है सच्चाई? | Samajwadi Party Second Candidate List Know its Fake or Real | Patrika News
चंदौली

अखिलेश यादव ने इस सीट पर प्रभुनारायण यादव को बनाया लोकसभा कैंडिडेट!, जानिये क्या है सच्चाई?

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी बतायी जा रही कैंडिडेट लिस्ट में चंदौली समेत पूर्वांचल की छह लोकसभा सीटों के नाम हैं।

चंदौलीMar 09, 2019 / 01:48 pm

रफतउद्दीन फरीद

Samajwadi party Fake Candidate List

समाजवादी पार्टी की फर्जी कैंडिडेट लिस्ट

चंदौली. कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की एक-एक आधिकारिक कैंडिडेट लिस्ट जारी होते ही सियासी गलियारों में लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी और तेज हो गयी। पहली लिस्ट जारी कर दोनों दलों ने यह जता दिया है कि कैंडिडेट के चुनाव में वह किस पैटर्न पर चल रहे हैं। अभी दूसरी पार्टियां और सियासी पंडित दोनों दलों की पहली लिस्ट पर दिमाग खपा ही रहे थे कि अचानक समाजवादी पार्टी की एक और लिस्ट आने का हल्ला हुआ, जिसके बाद प्रो. रामगोपाल यादव का नाम लिखे लेटर पैड वाली एक सूची सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर वायरल होने लगी। इस सूची में हालांकि कुल 15 लोकसभा सीटों का जिक्र है, लेकिन इनमें चंदौली समेत पूर्वांचल की छह सीटें शामिल हैं।
Samajwadi party <a  href=
fake Candidate List” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/08/fakelist1_4252301-m.jpg”>
समाजवादी पार्टी के नाम पर जारी वायरल फर्जी लिस्ट IMAGE CREDIT:
 

लिस्ट में चंदौली सीट पर जिले के एकमात्र सपा विधायक प्रभुनारायण यादव को प्रत्याशी बना दिया गया है। पर मजे की बात यह कि प्रभुनारायण यादव का नाम तक दावेदारों और चर्चा में नहीं रहा है। प्रभुनारायण यादव चंदौली की धानापुर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक जीते हैं। वह इसके पहले भी विधायक रहे हैं।
आजमगढ़ से सीधे अखिलेश यादव को ही लिस्ट में प्रत्याशी बना दिया गया है। इसी तरह लिस्ट में कौशाम्बी सुरक्षित सीट से बसपा छोड़कर आए इन्द्रजीत सरोज को, महराजगंज से निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, गोरखपुर से वर्तमान सांसद प्रवीण निषाद व मिर्जापुर से गुजरात के पाटीदार नेता हर्दिक पटेल को वायरल लिस्ट में टिकट दे दिया गया है। लिस्ट वायरल होने के बाद तो पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर सियासी गलियारों में यह चर्चा का विषय बन गयी। हालांकि सोशल मीडिया में जारी इस लिस्ट के बारे में थोड़ी ही देर बाद यह साफ हो गया है कि यह लिस्ट फर्जी है।
By Santosh jaiswal

Home / Chandauli / अखिलेश यादव ने इस सीट पर प्रभुनारायण यादव को बनाया लोकसभा कैंडिडेट!, जानिये क्या है सच्चाई?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो