scriptCBI जांच को लेकर शिवपाल ने अखिलेश पर कसा तंज | Shivpal Yadav Big Rally in SP BSP Strong Hold Chandauli Loksabha | Patrika News
चंदौली

CBI जांच को लेकर शिवपाल ने अखिलेश पर कसा तंज

शिवपाल ने कहा है कि अगर कुछ नहीं किया तो डर क्यों रहे हैं।

चंदौलीJan 18, 2019 / 08:40 pm

रफतउद्दीन फरीद

Shivpal singh Yadav and Akhilesh Yadav

शिवपाल यादव अखिलेश यादव

चंदौली. यूपी की सियासत तेजी से बदल रही है। और बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों में सपा-बसपा के गठबंधन के बाद शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश में खासतौर पर पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के सपा के गढ़ कहे जाने वाले इलाकों में अपनी ताकत दिखाने में जुट गए हैं।
 

सपा बसपा गठबंधन के बाद शिवपाल यादव लगातार अखिलेश यादव और मायावती पर आक्रामक हैं। चंदौली के सकलडीहा में बहुजन मुक्ति मोर्चा के साथ हुई वाराणसी मंडल की जनसभा में उन्होंने खनन घोटाले में सीबीआई जांच की आंच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंचने को लेकर सपा मुखिया पर तंज कसा। शिवपाल यादव ने कहा कि अगर कुछ नहीं किया है तो डरना कैसा। अगर सही होते तो डरे नहीं होते। अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मेरे पास भी सिंचाई, बिजली, पीडब्ल्यूडी और मंडी परिषद जैसे विभाग जैसे मंत्रालय थे। मायावती ने सरकार आने पर काफी प्रयास किया पर मैंने कुछ किया ही नहीं था इसलिये बेदाग हूं।
By Santosh Jaiswal

Home / Chandauli / CBI जांच को लेकर शिवपाल ने अखिलेश पर कसा तंज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो