scriptयूपी के चंदौली में बोले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, इतिहास इस बात की गवाही… | swami prasad maurya statement on chandauli | Patrika News
चंदौली

यूपी के चंदौली में बोले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, इतिहास इस बात की गवाही…

भारत देश आज धर्म जाति ऊंच नीच में बटने की वजह से…

चंदौलीDec 19, 2017 / 02:25 pm

ज्योति मिनी

swami prasad maurya

यूपी के चंदौली में बोले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य,

चंदौली. सैयदराजा कुशवाहा जन कल्याण परिषद के तत्वाधान में भतीजा गांव में आयोजित शहीद दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। इस दौरान मौर्या ने कहा कि, 1961 में गोवा मुक्ति आन्दोलन में शहीद हुए बेचन सिंह मौर्य को अशोक चक्र से सम्मानित की शहादत पर क्षेत्रवासियों सहित पूरे भारत के लोगों को गौरवांवित महसूस करना चाहिए।
जिन्होंने क्षेत्र सहित वाराणसी जनपद का नाम रोशन किया। आज इन्हीं वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे कर भारत की शान के लिए कभी झुके नहीं। हजारों साल की त्रासदी से हमें छुटकारा दिलाने में कामयाब रहे। भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह सदैव से वीरों की धरती रही है। जिन्हे चंद्रगुप्त मौर्य अशोक तथा भगवान बुद्ध जैसे लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इतिहास इस बात की गवाही देता है कि, भारत देश धर्म जाति ऊंच नीच में बटने की वजह से यहां विदेशी आए। जिससे हम हजारों साल की त्रासदी झेलने को मजबूर हुए। जिन्हें ऐसे ही महान विभूतियों ने अपना योगदान देकर इस त्रासदी से छुटकारा दिलाया।
जिससे फिर देश सोने की चिड़िया बन सकेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि, जाति -पाति, ऊंच-नीच की भावना व आपसी मतभेद की भावना से ऊपर उठ कर कार्य करें। जिससे अतीत की बात पुन: दोहरायी जा सके।
आज विद्यालय के बच्चों में जो संस्कृति विलुप्त होती जा रही है। उसे आज इस गांव के बच्चों द्वारा प्रस्तुत करके उजागर करने का प्रयास किया है। जो सराहनीय रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि, शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
आयोजित शहीद दिवस समारोह में पहुंचते ही शहीद बेचन सिंह मौर्य के व चंद्रगुप्त मौर्य के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। समिति के जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश मौर्य ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिंह प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि के पहुंचने के पश्चात जूनियर हाईस्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम वह पी0टी0 स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। समारोह में सर्वेश कुशवाहा भाजपा जिलाध्यक्ष छबीनाथ मौर्य,विजयी प्रसाद मौर्य, राजा राम मौर्य, शिव कुमार मौर्य, जैन सिंह, आनंद मौर्या, डॉक्टर राम सिंह, मौर्या प्रमोद कुशवाहा, कैप्टन एस0 एन0 गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। वहीं अध्यक्षता फेकन प्रसाद मौर्य व संचालन जितेंद्र प्रसाद मौर्य ने किया।

Home / Chandauli / यूपी के चंदौली में बोले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, इतिहास इस बात की गवाही…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो