scriptFB पर महिला ने ब्‍यूटी सैलून मे मुस्लिमों के आने पर बैन करने का कमेंट किया, हुई गिरफ्तार | Woman arrested after Facebook post 'banning Muslims from her beauty salon' | Patrika News
विदेश

FB पर महिला ने ब्‍यूटी सैलून मे मुस्लिमों के आने पर बैन करने का कमेंट किया, हुई गिरफ्तार

पेरिस हमलों के बाद देश दुनिया में एक से बढ़कर एक
मुद्दे सामने आ रहे हैं। इसी के चलते एक ब्‍यूटी सैलून की मा‍लकिन ने
फेसबुक पर मुस्लिम धर्म के लोगों की बुकिंग नहीं लेने का कमेंट किया।

Nov 16, 2015 / 05:32 pm

पेरिस हमलों के बाद देश दुनिया में एक से बढ़कर एक मुद्दे सामने आ रहे हैं। इसी के चलते एक ब्‍यूटी सैलून की मा‍लकिन ने फेसबुक पर मुस्लिम धर्म के लोगों की बुकिंग नहीं लेने का कमेंट किया। हालाकि, बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थेम्‍स वैली पुलिस के अनुसार, 43 वर्षीय महिला ब्‍िलंक्‍स ऑफ बाईसेस्‍टर होम सलून की मालकिन बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक महिला के खिलाफ किसी अपराध का केस दर्ज नहीं किया गया है।

महिला को पब्‍िलक ऑर्डर एक्‍ट की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है। धारा 19 धमकी, शोषण या बेज्‍जती करने वाले किसी लिखित सामग्री के प्रदर्शन पर लगाई जाती है, जिसका मकसद दुर्भावनापूर्ण संचार, नस्लीय घृणा पैदा करना हो।

muslim bann saloon

महिला ने फेसबुक पर पोस्‍ट किया था- यह समय है जब मेरे लिए मेरा देश पहले है।

ब्‍िलंक्‍स ऑफ बाईसेस्‍टर अब किसी भी इस्‍लामिक धर्म से जुड़े लोगों की बुकिंग नहीं लेगी चाहें उसे ब्रिटेन की ओर से पासपोर्ट मिला हो या नहीं। मैं पूरी तरह से एक ब्रिटिश नागरिक के रूप में खड़ी हूं।

हालांकि, बाद में इन पोस्‍ट को डिलीट कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि वह ऐसी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेती है और इसकी जांच की जाएगी।

Home / world / FB पर महिला ने ब्‍यूटी सैलून मे मुस्लिमों के आने पर बैन करने का कमेंट किया, हुई गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो