scriptपुलिस के हत्थे चढ़ा असलहा तस्कर, AK 47 की सप्लाई के बारे में खोला राज | UP Police Arrested Two Gun Smuggler Who Tell about AK 47 Supply | Patrika News
चंदौली

पुलिस के हत्थे चढ़ा असलहा तस्कर, AK 47 की सप्लाई के बारे में खोला राज

पकड़ा गया तस्कर बिहार के मुंगेर से असलहा लाकर करता था सप्लाई।

चंदौलीNov 20, 2018 / 03:31 pm

रफतउद्दीन फरीद

Arrested

अरेस्ट

चंदौली . यूपी के चंदौली में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतरप्रांतीय असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के मुंगेर से अवैध असलहे लाकर सप्लाई करता था। पकड़ा गया तस्कर इलाहाबाद का रहने वाला है। पुलिस अधीक्ष संतोष कुमार के मुताबिक उसका नाम मुन्ना है और इलाहाबाद का रहने वाला है। उसने खुद कुबूल किया है कि वह मुंगेर से असलहे लाकर 30 से 35 हजार रुपये में बेचता था।
पूछताछ में आरोपी ने AK 47 की सप्लाई के बारे में भी पुलिस को बड़ी जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने मीडिया को अभी तक बस इतना ही बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया है कि मुंगेर में AK 47 की भी सप्लाई होती है। पुलिस उससे मिली जानकारी और पुराने असलहा तस्करी के मामलों को जोड़कर आगे इस पर अंकुश लगाने की कवायद में जुट गयी है। पुलिस की मानें तो पकड़ा गया मुन्ना पहले भी जेल जा चुका है।
By Santosh Jaiswal

Home / Chandauli / पुलिस के हत्थे चढ़ा असलहा तस्कर, AK 47 की सप्लाई के बारे में खोला राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो