scriptChandauli News : मां पूरी रात फांसी पर झूलती रही, 2 साल का मासूम सोता रहा, सुबह रोने पर लोगों को हुई खबर, जानिए घटना की पूरी कहानी | Woman commits suicide by hanging in Chandauli | Patrika News
चंदौली

Chandauli News : मां पूरी रात फांसी पर झूलती रही, 2 साल का मासूम सोता रहा, सुबह रोने पर लोगों को हुई खबर, जानिए घटना की पूरी कहानी

Chandauli News : प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खागल, पृथ्वीगंज बाजार निवासी ब्रह्मशक्ति पाण्डेय फरवरी 2019 में दोनों की शादी हुई थी। शुरू में सब ठीक चल रहा था।लेकिन कुछ समय बाद जब लॉकडाउन के दौरान पति की नौकरी चली गई तो परिवार में अक्सर विवाद होने लगा।यहीं कारण है कि परिवार से दूर दंपत्ति बच्चों के साथ यहां किराये पर आकर रह रहे थे।
 

चंदौलीMay 05, 2022 / 08:18 pm

Amit Tiwari

cccccc.jpg
Chandauli News : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में गुरुवार को एक हृदय-विदारक घटना सामने आई है। बुधवार की रात पति और पत्नी के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हो गया था। पति-पत्नी के बीच हुआ यह विवाद पत्नी को काफी नागवार गुजरा और उसने रात में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला ही खत्म कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बढ़ई बुलाकर दरवाजा कटवाकर घर में प्रवेश कर पायी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी गई है। कमरे में घुसी पुलिस समेत अन्य लोग उस समय हैरान जब 2 साल का मासूम अपनी मां को फांसी पर झूलता देख बिस्तर पर बैठे रो रहा था। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई।
कोविड में छूटा इंजीनियरिंग का काम

जानकारी के अनुसार कोरोना काल के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में इंजीनियरिंग का काम छूट जाने के बाद घर में अक्सर विवाद के चलते दोनों पिछले कुछ माह से चंदौली पड़ाव में आकर रहने लगे थे। युवती का पति ओला उबर कंपनी में बाइक राइडर का काम करता है।
चंदौली में किराए पर रह रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खागल, पृथ्वी गंज बाजार निवासी ब्रह्मशक्ति पाण्डेय अपनी पत्नी प्रियंका पाण्डेय व बेटा ओम पाण्डेय (2) के साथ रतनपुर गांव में शांति देवी के मकान में किराये पर रहता है। रोज की तरह बुधवार की देर रात खाना खाकर पति छत पर सोने चला गया। जबकि पत्नी बेटे को साथ लेकर घर में ही सो गई।
बच्चे के रोने पर चला पता

गुरुवार की सुबह कमरें के अंदर से बच्चे की रोने की आवाज पर लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर किसी अनहोनी की आशंका पर पति ने पुलिस को सूचना दी। ब्रह्मशक्ति पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार को गोपीगंज चाचा के यहां गृहप्रवेश में जाना था। पति ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती रहती थी। पति ने बताया कि इससे पहले भी उसकी पत्नी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है। यहां भी दंपत्ति के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।
मासूम को रोता देख सभी की आंखें हुई नम

मां के साथ घर के अंदर सो रहे दो साल के मासूम की सुबह तड़के जब नींद खुली तो बिस्तर पर मां को नहीं पाकर फंदे से झूल रही मां को देखर मासूम रोने लगा। दरवाजा खुलने के बाद जब लोग अंदर गये तो बेटे को रोता देख सभी की आंखें नम हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो