(चंडीगढ): डीजल और पेट्रोल के दामों में समानता लाने के लिए उत्तर भारत के छह राज्य हरियाणा,पंजाब,चंडीगढ,हिमाचल प्रदेश,उत्तर प्रदेश और दिल्ली एकजुट हो गए। इन राज्यों के वित्त मंत्रियों और अधिकारियों की यहां मंगलवार को आयोजित बैठक में दामों में समानता लाने के तौर-तरीके तय करने के लिए अधिकारियों की कमेटी के गठन का फैसला किया गया। अधिकारियों की यह कमेटी अगले माह अक्टूबर के पहले सप्ताह में बैठक आयोजित कर इस मुद्ये पर मंथन करेगी।