सेना ने मंगलवार को लांस नायक को श्रद्धांजलि दी, जो एक दिन पहले नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में गोलीबारी में शहीद हो गए थे। कर्नल कालिया ने यहां कहा, 'बादामी बाग छावनी में, लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट, चिनार कॉर्प्स के कमांडर और सभी रैंकों ने गौरवान्वित राष्ट्र की तरफ से शहीद को श्रद्धांजलि दी है।' जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और कई सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि भी इस मौके पर मौजूद थे।