scriptराष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन राज्यों के कोच और खिलाड़ियों को पुरस्कार | Award ceremony in Chandigarh on National sports day | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन राज्यों के कोच और खिलाड़ियों को पुरस्कार

पंजाब के अर्जुन, ध्यानचंद पर तेनजि़ंग नोरगे अवॉर्ड विजेताओं का 14 सितम्बर को किया जाएगा सम्मानः खेल मंत्री

चंडीगढ़ पंजाबAug 29, 2020 / 07:15 pm

Bhanu Pratap

sports_award.jpg
चंडीगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन खेल पुरस्कार प्रदान किए गए। उत्तरी क्षेत्र के पुरस्कार चंडीगढ़ में यूनियन टेरीटरी सचिवालय कोराष्ट्रीय सूचना केन्द्र में दिए गए। कोच और खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड दिए गए।
किसे कौन सा पुरस्कार

चंडीगढ़ से फुटबॉल खिलाड़ी संदेश झिंगन को अर्जुन अवार्ड और मुक्केबाजी कोच शिव सिंह को द्रोणाचार्य अवार्ड दिया गया। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों और कोच को भी अवार्ड मिला। कुलदीप सिंह भुल्लर को ध्यानचंद अवार्ड, कुलदीप मांडू को द्रोणाचार्य अवार्ड, अजीत सिंह को ध्यानचंद अवार्ड, लवलीन को अर्जुन अवार्ड, कृष्ण कुमार को द्रोणाचार्य अवार्ड, रोमोश पठानिया को द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजा गया।
खेल मंत्री ने खिलाडिय़ों को दी मुबारकबाद

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाडिय़ों को मुबारकबाद देते हुए पंजाब के खेल एवं युवा सेवाओं संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज कहा कि यह दिन जहाँ नौजवानों को ख़ुद को खेल के प्रति समर्पित करने की प्रेरणा देता है, वहीं हॉकी के महानायक ध्यान चंद के खेल के प्रति जुनून को भी स्मरण करवाता है। खेल मंत्री ने आज के दिन अर्जुन, ध्यान चंद पर तेनजि़ंग नोरगे अवॉर्ड हासिल करने वालों को ख़ास तौर पर पंजाब के खिलाडिय़ों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि पंजाब के अवॉर्ड विजेता खिलाडिय़ों का 14 सितम्बर को चंडीगढ़ में सम्मान किया जाएगा। जि़क्रयोग्य है कि पंजाब से हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह को इस साल अर्जुन अवॉर्ड मिला है, जबकि कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलैटिक्स), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), मनजीत सिंह (रोइंग), सुखविन्दर सिंह (फ़ुटबाल) और लक्खा सिंह (मुक्केबाज़ी) को मेजर ध्यान चंद अवॉर्ड के लिए चुना गया। इसी तरह कर्नल सरफऱाज़ सिंह को तेनजि़ंग नोरगे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है।
मेजर ध्यान चंद के बारे में

राणा सोढी ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन के मौके पर 29 अगस्त को देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनका जन्म 1905 में इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 की ओलंपिक खेल में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 1926 से 1949 तक के अपने खेल कॅरियर में कुल 570 गोल किए, जो एक रिकॉर्ड है। उनकी याद में देश के होनहार खिलाडिय़ों को आज के दिन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाता है।

Home / Chandigarh Punjab / राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन राज्यों के कोच और खिलाड़ियों को पुरस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो