scriptमलौट:कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए बोले मोदी-सत्तर साल कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियां रहीं हावी | Congress's anti-farmer policies dominated from Seventy years -pm modi | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

मलौट:कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए बोले मोदी-सत्तर साल कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियां रहीं हावी

कपास के किसानों को और राहत देने का संकेत देते हुए मोदी ने पंजाबी में कहा कि नरमे नूं नरम नहीं रहने देना,तकडा करना है…

चंडीगढ़ पंजाबJul 11, 2018 / 06:31 pm

Prateek

pm modi in kisan kalayan rali

pm modi in kisan kalayan rali

राजेंद्र सिंह जादौन की रिपोर्ट…

(चंडीगढ): पंजाब के मुक्तसर जिले के मलौट में बुधवार को अकाली-भाजपा गठबंधन द्वारा आयोजित किसान कल्याण रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि देश में पिछले सत्तर साल तो कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियां ही हावी रही हैं। रैली पंजाब की कांग्रेस सरकार के सामने गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन के बतौर आयोजित की गई।

किसानों की समस्यां कांग्रेस की देन

मोदी ने हाल में अपनी सरकार द्वारा घोषित खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य को किसानों की तकलीफों को दूर करने वाला बताया। कपास के किसानों को और राहत देने का संकेत देते हुए मोदी ने पंजाबी में कहा कि नरमे नूं नरम नहीं रहने देना,तकडा करना है। मोदी ने कहा कि किसानों की आज की समस्याएं कांग्रेस सरकार की देन है।

 

कैप्टेन पर साधा निशाना

पंजाब की कैप्टेन अमरिंदर सिंह के नेतृृत्व वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए मोदी ने लोगों से पूछा कि यह सरकार विश्व बैंक की हाल की रिपोर्ट में पीछे क्यों रह गई। भाजपा शासित हरियाणा क्यों विश्व बैंक के विकास के मानकों पर देश में तीसरे स्थान पर आया। प्रधानमंत्री ने भटिंडा में एम्स की स्थापना में देरी की आलोचना भी की। उन्‍होंने कहा कि पंजाब सरकार जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू करने में पीछे है।

 

किसानों की आय बढाने को काम कर रही सरकार

उन्होंने कहा कि देश के किसान ने पिछले 70 साल कांग्रेस में भरोसा जताया लेकिन कांग्रेस ने किसानों की मेहनत की कीमत नहीं समझी। सिर्फ वायदे किए गए और पार्टी ने सिर्फ एक परिवार के लिए काम किया। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस बार खरीफ के समर्थन मूल्य पर ऐतिहासिक फैसला किया है। किसान को राहत मिली है और एक बडी चिंता जाती रही है। सरकार अब किसानों की आय बढाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने किसानों से खेतों में फसलों के अवशेष न जलाने की अपील भी की।


इन लोगो ने किया मंच साझा

रैली के मंच पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल,अकाली दल के अध्यक्ष सुखवीर बादल,केन्द्रीय मंत्री हरशिमरत कौर बादल मौजूद थे। रैली में पंजाब के विभिन्न हिस्सों के किसानों के अलावा हरियाणा और राजस्थान के किसान भी पहुंचे थे। मोदी ने किसानों से भावात्मक रिश्ता जोडने के लिए कहा कि पिछले चार साल में रिकाॅर्ड उत्पादन कर जिस तरह आपने अन्न भंडार भरे हैं मैं उसके लिए आपको सलाम करता हूं। गेंहू,धान,कपास,चीनी और दालें सभी के उत्पादन में पिछले रिकाॅर्ड टूटे हैं। सीमा की सुरक्षा हो या खाद्य सुरक्षा पंजाब ने हमेशा प्रेरित किया है।

Home / Chandigarh Punjab / मलौट:कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए बोले मोदी-सत्तर साल कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियां रहीं हावी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो