scriptविश्व में गूंजेंगे गुरुनानक देव के उपदेश, भारत सहित इन देशों में स्थापित होंगी 11 पीठ, करेगी रिसर्च | Guru Nanak Jayanti: 11 University To Research On Guru Nanak Life | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

विश्व में गूंजेंगे गुरुनानक देव के उपदेश, भारत सहित इन देशों में स्थापित होंगी 11 पीठ, करेगी रिसर्च

पूरे विश्व में जहां-जहां सिख समुदाय के लोग मौजूद हैं वहां धूमधाम के साथ (Guru Nanak Jayanti) गुरुनानक जी (Guru Nanak 550th Prakash Parv) का 550वां प्रकाश (Guru Nanak Updesh) पर्व मनाया जा (Research On Guru Nanak Life) रहा है…

चंडीगढ़ पंजाबNov 12, 2019 / 04:13 pm

Prateek

विश्व में गूंजेंगे गुरुनानक देव के उपदेश, भारत सहित इन देशों में स्थापित होंगी 11 पीठ, करेगी रिसर्च

विश्व में गूंजेंगे गुरुनानक देव के उपदेश, भारत सहित इन देशों में स्थापित होंगी 11 पीठ, करेगी रिसर्च

(चंडीगढ): सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव के नाम पर देश के दस विश्वविद्यालयों और ईरान के एक विश्वविद्यालय में पीठ स्थापित की जाएंगी। ये पीठ गुरुनानक देव के जीवन और उपदेशों पर अनुसंधान करेंगी। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कपूरथला स्थित पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी।


यह भी पढ़ें

अमरिंदर सिंह और इमरान खान ने बस में बैठकर की जमकर बातें, किए पुराने किस्से याद


विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए दुनियाभर के 400 पंजाबियों को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी अपनी उपलब्धियों से पंजाब और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी सिख समुदाय के लोगों से अपील की कि वे अपनी जडों से जुडे रहकर पंजाब में युवाओं के लिए अवसर पैदा करने में सरकार की मदद करें। पंजाब में युवाओं के लिए अवसर कम है।

 

यह भी पढ़ें

गुरूनानक देव से जुड़े रोचक किस्से, 10 देशों में अलग अलग नामों से पुकारते हैं श्रद्धालु

 

सीएम ने कहा कि मौजूदा पीढी की यह जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढी के लिए विकास सुनिश्चित करे। उन्होंने अतिथि पंजाबियों से कहा कि युवाओं को जागरूक करना उनका कर्तव्य है। एक सच्चा सिख हमेशा गुरू की बानी सुनता है। मुख्यमंत्री ने पंजाब में गिरते भूजल स्तर की ओर ध्यान दिलाते हुए आगाह किया कि अनुमान है कि अगले 25 साल में पंजाब रेगिस्तान में बदल जाएगा। हमें ऐसा नहीं होने देना है। भावी पीढियों के लिए हम प्राकृतिक संसाधनो का संरक्षण कर गुरूनानक देव को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते है।

Home / Chandigarh Punjab / विश्व में गूंजेंगे गुरुनानक देव के उपदेश, भारत सहित इन देशों में स्थापित होंगी 11 पीठ, करेगी रिसर्च

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो