scriptकेन्द्र में अकाली मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने प्रियंका की नियुक्ति को करार दिया राहुल गांधी की नाकामी | Harsimrat Kaur says appointment of Priyanka is failure of RahulGandhi | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

केन्द्र में अकाली मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने प्रियंका की नियुक्ति को करार दिया राहुल गांधी की नाकामी

श्रीमती बादल ने कहा कि कांग्रेस अपने अंतिम कार्ड के रूप में प्रियंका वाड्रा को मैदान में लाई है…

चंडीगढ़ पंजाबJan 23, 2019 / 05:41 pm

Prateek

harsimrat jkaur

harsimrat jkaur

(चंडीगढ): अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया। संगठन के पदों पर अदला—बदली कर राहुल ने अपनी बहन प्रियंका वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया। प्रियंका को यह जिम्मेदारी देने के बाद चारों ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। केन्द्र में अकाली मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी स्वयं नाकाम रहे हैं और इसलिए उन्होंने बहन प्रियंका का सहारा लिया है।

 

 

श्रीमती बादल ने कहा कि कांग्रेस अपने अंतिम कार्ड के रूप में प्रियंका वाड्रा को मैदान में लाई है उन्हें लाने का मतलब है कि राहुल गांधी नाकाम रहे है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि यह फैसला कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा अपनी असफलता पर एक मोहर है, यह तथ्य है कि कोई भी गठबंधन करने के लिए किसी भी राज्य में कांग्रेस से हाथ मिलाना नहीं चाहता। वे अप्रासंगिक हो रहे थे, उन्हें राहुल और सोनिया सीटों को बचाए रखने के लिए पूर्वी उत्तरप्रदेश कार्ड खेलना पड़ा।

 

 

https://twitter.com/ANI/status/1088013044934819845?ref_src=twsrc%5Etfw

 

उधर पंजाब के शहरी विकास मंत्री नवजोत सिद्धू ने पार्टी में प्रियंका वाड्रा के प्रवेश का स्वागत किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि दुनिया में प्रियंका को तेजस्वी रोल मॉडल के रूप में देखा जाता है। उनका करिश्मा और आकर्षण कांग्रेस को ताकत देगा। सिद्धू ने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि एक और एक ग्यारह,भाजपा नौ दो ग्यारह।

Home / Chandigarh Punjab / केन्द्र में अकाली मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने प्रियंका की नियुक्ति को करार दिया राहुल गांधी की नाकामी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो