scriptसुखवीर बादल का चचेरा भाई एचएस बब्बी अकाली दल-टकसाली में शामिल | HS Babbi joins Akali Dal-Taksali | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

सुखवीर बादल का चचेरा भाई एचएस बब्बी अकाली दल-टकसाली में शामिल

बब्बी को अकाली दल-टकसाली में शामिल किए जाने को नहले पर दहला माना जा रहा है…

चंडीगढ़ पंजाबMar 14, 2019 / 10:02 pm

Prateek

hs babbi

hs babbi

(चंडीगढ): ऐन लोकसभा चुनाव के वक्त शिरोमणि अकाली दल-बादल को तब झटका लगा जबकि पार्टी के अध्यक्ष सुखवीर बादल का चचेरा भाई एचएस बब्बी बादल बागी नेताओं द्वारा बनाए गए अकाली दल-टकसाली में शामिल हो गया।


अकाली दल-टकसाली के अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने बब्बी को पार्टी में शामिल किया। बब्बी मोहाली क्षेत्र में सक्रिय था। अकाली दल-टकसाली के नेता और पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवान ने कहा कि यह बादल परिवार का निजी नुकसान है।

 

बब्बी को अकाली दल-टकसाली में शामिल किए जाने को नहले पर दहला माना जा रहा है। एक दिन पहले ही तरणतारण जिले के गांव देहरा साहिब में रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के भांजे गुरिंदर सिंह टोनी और उनकी पत्नी जिला परिषद सदस्य रूपिंदर कौर को अकाली दल-बादल में शामिल किया गया था। इस मौके पर अकाली दल-बादल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया,बीबी जागीर कौर,हरमीत सिंह संधू,विरसा सिंह वल्टोहा,मनजीत सिंह मन्ना मौजूद थे। विक्रम सिंह मजीठिया ने इस अवसर पर आरोप लगाया कि जब पार्टी सिख और पंजाब विरोधी ताकतों से संघर्ष कर रही थी तब रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने पीठ में छुरा भोंकने का काम किया।

Home / Chandigarh Punjab / सुखवीर बादल का चचेरा भाई एचएस बब्बी अकाली दल-टकसाली में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो