scriptबीएसएफ ने ढेर किया पाकिस्तानी घुसपैठिया | Pakistani intruder Killed By BSF | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

बीएसएफ ने ढेर किया पाकिस्तानी घुसपैठिया

सेना के जाबांज जवानों ने फिरोजपुर सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे घुसपैठिए को ढेर कर दिया। इस घटना के बाद बीएसएफ सहित तमाम सुरक्षा बल सर्तकर्ता बरत रहे हैं।

चंडीगढ़ पंजाबOct 26, 2019 / 06:48 pm

Devkumar Singodiya

फिरोजपुर. जम्मू कश्मीर की सीमाएं सील होने के बाद अब घुसपैठिए पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहा है। गुरुवार देर रात भी सरहद पर पड़ोसी देश से घुसपैठ की कोशिश की गई। बीएसएफ ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी को मार गिराया। पंजाब में बॉर्डर आउट पोस्ट भरोवाल के पास एक घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। गश्त कर रहे जवानों को खेतों में कुछ हलचल महसूस हुई तो उन्होंने शख्स को ललकारा। जवानों को देखकर वह भागने लगा, तो जवानों ने फायरिंग की। इस गोलीबारी में वह मारा गया।

पेट्रोलिंग के समय अतिरिक्त सतर्कता


बार्डर पर बीएसएफ सहित सभी सुरक्षा बलों को पेट्रोलिंग के समय अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधी को अनदेखा नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही एक पक्षी के पैर में बंधे जीपीएस उपकरण जैसे मामलों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। यह जीपीएस पाकिस्तान का होने की संभावना है।

Home / Chandigarh Punjab / बीएसएफ ने ढेर किया पाकिस्तानी घुसपैठिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो