scriptपूर्व सीएम हुड्डा के पॉलिटिकल एडवाइजर ने किया सरेंडर | Political advisor of former CM Hooda, surrendered | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

पूर्व सीएम हुड्डा के पॉलिटिकल एडवाइजर ने किया सरेंडर

देशद्रोह के आरोपों में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह सरेंडर

चंडीगढ़ पंजाबMar 17, 2016 / 07:47 pm

युवराज सिंह

Treason charges against Hooda's political adviser

Treason charges against Hooda’s political adviser

चंडीगढ़। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने को लेकर देशद्रोह के आरोपों में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार दोपहर रोहतक पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

वीरेंद्र पर जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप है। उनके खिलाफ देशद्रोह, कम्युनल टेंशन फैलाने और साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

प्रो. वीरेंद सिंह ने खुद को निर्दोष बताया और उन्हें गलत ढ़ंग से फंसाने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि वह कानून से नहीं भाग रहे थे। उन्होंने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर रखी थी। अदालत के उस पर फैसला आने के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है।

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रो. वीरेंद्र सिंह की एक खाप प्रवक्ता से बातचीत का आडियो टेप सामने आया था। आरोप है कि इसमें वह जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा फैलाने के बात कर रहे थे। इसके बाद उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उनको पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने खुद को गिरफ्तार न करने और अग्रिम जमानत की दो याचिकाएं जिला अदालत में दाखिल कीं ,लेकिन अदालत ने दोनों को खारिज कर दिया।

Home / Chandigarh Punjab / पूर्व सीएम हुड्डा के पॉलिटिकल एडवाइजर ने किया सरेंडर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो