scriptपंजाब,हरियाणा में हुई वर्षा,शिमला और मनाली में बर्फबारी की संभावना | rain in punjab and haryana | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

पंजाब,हरियाणा में हुई वर्षा,शिमला और मनाली में बर्फबारी की संभावना

पंजाब के अमृतसर,लुधियाना और पटियाला में सर्दी का माहौल रहा जबकि तीनों शहरों में तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 9.3,9.2 और 12 डिग्री दर्ज किया गया…

चंडीगढ़ पंजाबJan 22, 2019 / 04:09 pm

Prateek

(चंडीगढ): पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को वर्षा हुई। पंजाब के पठानकोट में सबसे अधिक 94 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, डलहौजी, कुफ्री, नारकंडा में मंगलवार को और हिमपात हुआ और इन स्थानों से सडक सम्पर्क टूट गए। मौसम विभाग के अनुसार शिमला,कुल्लू,मंडी,किन्नौर,लाहौल-स्पीति और चम्बा में बुधवार तक हिमपात होगा।

 

चंडीगढ में 10.6 मिमी,अम्बाला में 7.7,हिसार में 30 मिमी,करनाल में 16.8,नारनौल में 12,रोहतक में 3.2,भिवानी में 1.4, सिरसा में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर में 13.1,लुधियाना में 53.6,पटियाला में 14.8,आदमपुर में 57मिमी,हलवारा में 44मिमी,भटिंडा में 4 मिमी,फरीदकोट में 2.2 मिमी,गुरदासपुर में 67.1मिमी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री बढ गया लेकिन दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में सर्दी का जोर बना रहा। गुरदासपुर 5.3 डिग्री तापमान के साथ सबसे अधिक ठंडा रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ में सर्दी का जोर रहा हालांकि तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 11.9डिग्री दर्ज किया गया।

 

पंजाब के अमृतसर,लुधियाना और पटियाला में सर्दी का माहौल रहा जबकि तीनों शहरों में तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 9.3,9.2 और 12 डिग्री दर्ज किया गया। पठानकोट,आदमपुर और हलवारा,भटिंडा,फरीदकोट में तापमान 9.2,10.6,10.1,9.4,9.5 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में अम्बाला,हिसार और करनाल का तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 12,11.3 और 11.4 डिग्री रहा। इसी तरह भिवानी,सिरसा,रोहतक और नारनौल में तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 12.4,10.3,13.2 और 10 डिग्री दर्ज किया गया।

Home / Chandigarh Punjab / पंजाब,हरियाणा में हुई वर्षा,शिमला और मनाली में बर्फबारी की संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो