scriptचंडीगढ़ सचिवालय में पसरा सन्नाटा | Silence in the secretariat of chandigarh | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

चंडीगढ़ सचिवालय में पसरा सन्नाटा

Haryana: पुरानी फाइलें निकालने में जुटे रहे अधिकारी, सभी मंत्रियों के दफ्तर हुए खाली, पुराना स्टाफ मूल शाखाओं में लौटा

चंडीगढ़ पंजाबOct 30, 2019 / 06:28 pm

Chandra Prakash sain

चंडीगढ़ सचिवालय में पसरा सन्नाटा

चंडीगढ़ सचिवालय में पसरा सन्नाटा

चंडीगढ़. सिविल सचिवालय में जहां प्रवेश के लिए पास बनवाने वालों की लंबी-लंबी कतारें लगी होती थी वहीं बुधवार को यहां दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा हुआ था। सचिवालय की ज्यादातर इमारतों में केवल दर्जा चार कर्मचारी तथा सेवादार ही सफाई करते हुए नजर आए। सचिवालय में लगी पूर्व मंत्रियों के नाम की पट्टिकाओं को भी आज उतार दिया गया। अब इनके स्थान पर चार नवंबर को नए मंत्रियों की प्लेट लगाई जाएगी।
हरियाणा सिविल सचिवालय में आठवां फ्लौर ऐसा है जहां मीडिया सेंटर के अलावा मनोहर सरकार के अधिकतर मंत्री बैठते हैं। चुनाव हारने वाले सभी मंत्री अपने दफ्तर खाली कर चुके हैं। मंत्रियों के स्टॉफ ने सभी पुरानी फाइलों को भी निपटा दिया है।
राज्य के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव भी जीत गये हैं, लेकिन उनके स्टॉफ ने भी बड़ी संख्या में कागजों और पुरानी फाइलों को नष्ट कर दिया है। उनके दफ्तर के आगे लगी नेम प्लेट भी हट चुकी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार होने के बाद उन्हें मिलने वाले नये विभागों के हिसाब से ही उनकी नेम प्लेट तैयार होगी।

आठवीं फ्लोर पर शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, पीडब्लयूडी मंत्री राव नरबीर सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, समाज कल्याण राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज व पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर डॉ.बनवारी लाल के दफ्तर हुआ करते थे। अब इन सभी कार्यालयों के आगे से नेम प्लेट हटाई जा चुकी हैं।
सभी मंत्रियों के दफ्तर के साथ वाले कमरों में ही उनके निजी स्टॉफ के कार्यालय हैं। इन कार्यालयों में तैनात निजी सचिव, सचिव, पीए व सहायक आदि स्टॉफ के लोगों को ब्रांच में शिफ्ट कर दिया गया है। कैबिनेट का विस्तार होने के बाद इस स्टॉफ को अलग-अलग मंत्रियों के साथ अटैच किया जाएगा। यह अस्थाई प्रबंध होंगे। इसके बाद नये बनने वाले मंत्रियों पर निर्भर करेगा कि वे इसी स्टॉफ को अपने साथ रखते हैं या फिर अपनी पसंद के अधिकारियों-कर्मचारियों की अपने साथ पोस्टिंग करवाते हैं।

Home / Chandigarh Punjab / चंडीगढ़ सचिवालय में पसरा सन्नाटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो