scriptचंडीगढ लोकसभा सीट से भाजपा के इन तीन नेताओं की दावेदारी | who will be the candidate of bjp from chandigarh lok sabha seat | Patrika News
चंडीगढ़ पंजाब

चंडीगढ लोकसभा सीट से भाजपा के इन तीन नेताओं की दावेदारी

मतदान तिथि अंतिम चरण में होने के कारण प्रत्याशी चयन में सुस्ती…
 

चंडीगढ़ पंजाबMar 25, 2019 / 10:14 pm

Prateek

(चंडीगढ): चंडीगढ लोकसभा सीट का चुनाव लडने के लिए भाजपा का रूख बहुत आराम से आगे बढने का है। हालांकि इस सीट के प्रत्याशी चयन के लिए तीन दावेदारों के नाम केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजे गए हैं। इन नामों में मौजूदा पार्टी सांसद किरण खैर का नाम भी शामिल है।

 

किरण खैर के अलावा पार्टी के चंडीगढ प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के नाम भी केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजे गए पैनल में शामिल है। संजय टंडन ने चंडीगढ सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने में विलम्ब की बात को नामंजूर करते हुए कहा कि यहां लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान कराया जाना है इसलिए प्रत्याशी चयन भी आराम से कर लिया जाएगा। उन्होंन कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने तीन संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल केन्द्रीय चुनाव समिति को भेज दिया है और वह अपने नजरिए से सही प्रत्याशी का ऐलान करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय चुनाव समिति के पास किसी भी प्रस्तावित प्रत्याशी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पर्याप्त तंत्र मौजूद है और उसके तहत ही वह फैसला करेगी।

 

टंडन ने कहा कि पिछले पांच साल में चंडीगढ में विकास के अनेक काम कराए गए है। विपक्ष कांग्रेस के नेताओं ने अपने शासनकाल की समीक्षा करने के बजाय आलोचना करने का रूख अपनाया है। चंडीगढ में उज्जवला योजना, कैरोसीन मुक्त और खुले में शौच से मुक्त जैसी योजनाओं का सबसे पहले लाभ मिला है। सीधा लाभ हस्तांतरण योजना का प्रयोग भी सबसे पहले चंडीगढ में किया गया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार लगातार विकास के कार्य में जुटी है जबकि आपस में विरोधी विचारधारा के दल मोदी के खिलाफ गठबंधन बनाने में जुटे है।

Home / Chandigarh Punjab / चंडीगढ लोकसभा सीट से भाजपा के इन तीन नेताओं की दावेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो