उन्होंने बताया कि विमान की तलाशी के दौरान एक विशेष तौर पर तैयार किया गया कपड़े का थैला पाया जिसमें सोने की छह ईटें छुपाई गई थी, जिनकी कीमत 50 लाख रूपए आंकी गई है। इसके अलावा एक और अन्य मामले में अधिकारियों ने वेलूर निवासी विवेक मनोकारन (30) की जांच की जिसने चप्पलें पहन रखी थी।
कुछ दिन पहले दरअसल एक यात्री की चप्पलों में छुपा हुआ सोना पाया गया था। विवेक के पास से 24 कैरट का 199 ग्राम सोना जब्त किया गया था जिसकी कीमत लगभग 9.85 रूपए है। अधिकारियों ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।