scriptTamilnadu : 16.3 लाख का सोना जब्त | 16.3 lakh gold seized | Patrika News
चेन्नई

Tamilnadu : 16.3 लाख का सोना जब्त

Anna airport पर कस्टम अधिकारियों ने गुरुवार को 16.3 लाख रुपए का सोना gold जब्त seized किया। एआईयू अधिकारियों ने तुत्तुकुड़ी के मोहम्मद नियास (28) को रोका। वह एयर एशिया के विमान से कुआलालम्पुर से यहां आया था।

चेन्नईSep 06, 2019 / 02:57 pm

shivali agrawal

Tamilnadu : 16.3 लाख का सोना जब्त

Tamilnadu : 16.3 लाख का सोना जब्त

चेन्नई. यहां अण्णा एयपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने गुरुवार को 16.3 लाख रुपए का सोना जब्त किया। एआईयू अधिकारियों ने तुत्तुकुड़ी के मोहम्मद नियास (28) को रोका। वह एयर एशिया के विमान से कुआलालम्पुर से यहां आया था। आगमन हाल के निकास पर अधिकारियों ने उसे रोका। उन्हें शक था कि उसके पास सोना है। अधिकारियों ने पूूछताछ की तो वह घबरा गया। सख्ती से पूछे जाने पर उसने बताया कि उसके पास रबर की सामग्री में सोना छिपाया हुआ है। इसके बाद उसके पास से दो बंडल रबर बरामद किए गए। गर्म करने पर उनमें से 403 ग्राम सोना निकला जिसे जब्त कर लिया गया। सोने की कीमत 16.3 लाख रुपए है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुख्यात अपराधी पुलिस गिरफ्त में
चेन्नई. शराब के नशे में लोगों को चाकू दिखाकर पैसे एठने के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार रात की है जब चेटपेट रेलवे स्टेशन के पास वहां आने-जाने वाले लोगों से चाकू दिखाकर दोनों अवैध वसूली में लगे थे। लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। किलपॉक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में पता चला उनके नाम नागराज (२५) और अरुण कुमार (२६) है। ये दोनों किलपॉक के रहने वाले हैं। दोनों से चाकू भी जब्त कर लिया गया। इनके खिलाफ किलपॉक, अमंजीकरै समेत कई पुलिस थानों में चोरी, लूट, हत्या के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Home / Chennai / Tamilnadu : 16.3 लाख का सोना जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो