हत्या कर भागकर भारत आ गए, पुलिस ने दबोचा
खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से ठहरे दो श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
रामेश्वरम. खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से ठहरे दो श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों पर हत्या का आरोप है और पकड़े जाने और सजा से बचने के लिए दोनों भारत आए और यहीं रहने लगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो श्रीलंकाई नागरिक सिंगा चिरंधा और सैपरस को रामनाथपुरम के वीआईपी नगर से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने स्थानीय निवासी रियाज और मोहम्मद गयूम दोनों श्रीलंकाई नागरिकों के साथ रह रहे थे, को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्थानीय निवासी रियाज और मोहम्मद गयूम दोनों श्रीलंकाई नागरिकों के साथ रह रहे थे, को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों पर हत्या का माला दर्ज है। दोनों ने संपत्ति विवाद में कोलंबो में अपने किसी रिश्तेदार की हत्या की और वहां से भागकर पैसे खिलाकर रामेश्वरम आ गए। यहां आने के बाद वे स्थानीय निवासियों के साथ रहने लगे। उनसे पूछताछ की जारी रही है।
Home / Chennai / हत्या कर भागकर भारत आ गए, पुलिस ने दबोचा