scriptTamil Nadu Assembly Elections 2021: सभी वादों को किया जाएगा पूरा | All promises will be fulfilled | Patrika News
चेन्नई

Tamil Nadu Assembly Elections 2021: सभी वादों को किया जाएगा पूरा

Tamil Nadu Assembly Elections 2021 भाजपा के हार्बर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार विनोज पी. सेल्वम ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के 55 वार्ड में चुनाव प्रचार कर लोगों से पार्टी को वोट करने का आग्रह किया।

चेन्नईMar 25, 2021 / 08:38 pm

Vishal Kesharwani

Tamil Nadu Assembly Elections 2021: सभी वादों को किया जाएगा पूरा

Tamil Nadu Assembly Elections 2021: सभी वादों को किया जाएगा पूरा


चेन्नई. Tamil Nadu Assembly Elections 2021 भाजपा के हार्बर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार विनोज पी. सेल्वम ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के 55 वार्ड में चुनाव प्रचार कर लोगों से पार्टी को वोट करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा चुनाव जीतने के बाद पार्टी ने जो भी वादा किया है उसे पूरा किया जाएगा। अन्य सरकारों की तरह भाजपा सरकार अपने वादों से पीछे नहीं हटेगी।

 

इसलिए सभी को अपना कीमती वोट उन्हें देकर क्षेत्र में विकास कार्य सुनिश्चित करनी चाहिए। अभिनेत्री गौतमी, शिवाजी गणेशन के पोते आरजी जयदुसायंथ और एआईएडीएमके के अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रचार कर मतदाताओं से सेल्वम को वोट करने का आग्रह किया। गौतमी ने मतदाताओं से कहा कि चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादे समय के हिसाब से पूरे कर दिए जाएंगे।

 

मतदाताओं को बिना भटके भाजपा उम्मीदवार को ही अपना कीमती वोट देना चाहिए। समय आ गया है कि लोग अपने वोट की कीमत समझे और सही उम्मीदवार चुने। इससे पहले बुधवार को चुनाव प्रचार करते समय पार्टी उम्मीदवार ने कहा था कि अगर उनकी जीत होती है तो विस क्षेत्र को मार्केट ऑफ इंडिया बना दिया जाएगा। इस जीरो विस क्षेत्र को हिरो विस क्षेत्र में बदल दिया जाएगा। निजी स्कूलों की तहर ही कार्पोरेशन स्कूलों को कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदलाव का मौका सभी को मिलता है, लेकिन जो मौके का लाभ उठाए वहीं सच में बदल पाता है। इसलिए विधानसभा चुनाव जनता के लिए बदलाव का मौका लेकर आई है, इसलिए बदलाव के लिए तैयार होकर भाजपा को वोट करना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो