scriptCAA पर बोले CM : बाहरी लोग उकसा रहे हैं प्रदर्शनकारियों को | CAA, protest, chennai police, CM palanisamy, | Patrika News
चेन्नई

CAA पर बोले CM : बाहरी लोग उकसा रहे हैं प्रदर्शनकारियों को

Tamilnadu में विरोध के दौरान पुलिस पर हमला किया गया था और वृद्ध व्यक्ति की मौत के बारे में पूरे सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई।

चेन्नईFeb 17, 2020 / 02:04 pm

shivali agrawal

CAA  पर बोले CM  : बाहरी लोग उकसा रहे हैं प्रदर्शनकारियों को

CAA पर बोले CM : बाहरी लोग उकसा रहे हैं प्रदर्शनकारियों को

चेन्नई. तमिलनाडु विधानसभा में, मुख्यमंत्री ई.के.पलनीस्वामी ने कहा कि वाशरमेनपेट क्षेत्र में एंटी-सीएए प्रदर्शन (Anti CAA protest) बिना किसी अनुमति के हो रहा है और लोगों ने सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि विरोध के दौरान पुलिस पर हमला किया गया था और वृद्ध व्यक्ति की मौत के बारे में पूरे सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके साथ बात होने के बाद भी प्रदर्शन बंद नहीं किया गया। इसका मतलब है कि बाहरी लोग प्रदर्शनकारियों को भड़का रहे हैं।
शुक्रवार को वाशरमेनपेट में सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव के बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। जिसके बाद पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन भड़क गया। राज्य में चौथे दिन भी प्रर्दशन जारी है। सोशल मीडिया पर मदुरई में एक जोड़े के प्रदर्शन मंच पर विवाह रचाने की खबर छाई हुई है।

Home / Chennai / CAA पर बोले CM : बाहरी लोग उकसा रहे हैं प्रदर्शनकारियों को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो