scriptतमिलनाडु को कावेरी के अपने हिस्से का पानी नहीं मिल रहा, पिछले 10 साल में सिर्फ दो बार मिला पूरा पानी | Cauvery water | Patrika News

तमिलनाडु को कावेरी के अपने हिस्से का पानी नहीं मिल रहा, पिछले 10 साल में सिर्फ दो बार मिला पूरा पानी

locationचेन्नईPublished: Jun 14, 2021 10:41:48 pm

तमिलनाडु को कावेरी के अपने हिस्से का पानी नहीं मिल रहा- पिछले 10 साल में सिर्फ दो बार मिला पूरा पानी- हर साल कम पानी दे रहा कर्नाटक- निर्णय के बावजूद लगाताार की जा रही कटौति

Cauvery water

Cauvery water

चेन्नई. तमिलनाडु को कावेरी से अपने हिस्से का पानी नहीं मिल रहा है। कर्नाटक लगातार निर्णय की अनदेखी कर रहा है। इससे तमिलनाडु अपने हक से वंचित रह रहा है। पिछले दस साल में कर्नाटक ने केवल दो बार ही तमिलनाडु को उसके हिस्से का पानी दिया है।
मेट्टूर जलाशय को कुरुवई की खेती के लिए 12 जून को इस उम्मीद में खोला गया कि कर्नाटक जून और जुलाई के महीनों के लिए कावेरी पानी की निर्धारित मात्रा जारी करेगा। तमिलनाडु को अपना आवंटित हिस्सा 10 वर्षों में केवल दो मौकों पर मिला है और 2018 में कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के अस्तित्व में आने के बाद से राज्य को केवल एक बार इसका हिस्सा मिला है।
इस बार 5.2 एकड़ में कुरुवई की खेती
राज्य की योजना इस साल 5.2 लाख एकड़ में कुरुवई की खेती को साकार करने की है। अधिक वर्षा के वर्षों को छोड़कर कर्नाटक से आपूर्ति कम रहती है। तमिलनाडु को दक्षिण-पश्चिम मानसून से कोई लाभ नहीं है और वह इस बार भी कर्नाटक से आपूर्ति की प्रतीक्षा कर रहा है। कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण का अंतिम निर्णय 2007 में प्रस्तुत किया गया था और 2013 में इसे राजपत्र में शामिल किया। तब जून और जुलाई के महीनों के लिए तमिलनाडु को 44 टीएमसी फीट पानी अनिवार्य किया गया था।
आदेशों की लगातार अवहेलना
राज्य को पिछले दो दशकों में तीन वर्षों में 10टीएमसी फीट से नीचे प्राप्त हुआ। 2018 में सुप्रीम कोर्ट के संशोधित आदेश में 40.43टीएमसी फीट की आपूर्ति की आवश्यकता थी, लेकिन राज्य को 2019 में केवल 9.5 टीएमसी फीट और 2020 में 17.54 टीएमसी फीट ही मिला। 2018 में 137.97 टीएमसी फीट की प्रचुर आपूर्ति तब हुई जब कर्नाटक में भरपूर बारिश हुई। पिछले दिनों मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र भी लिखा।
……………………..
– कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण ने 2007 में निर्णय दिया कि कर्नाटक तमिलना़डु को जून महीने में 10 टीएमसी फीट तथा जुलाई महीने में 34 टीएमसी फीट पानी देगा।
– सुप्रीम कोर्ट के फरवरी 2018 में आए नए आदेश के अनुसार तमिलनाडु को जून में 9.19 तथा जुलाई में 31.24 टीएमसी फीट पानी देना था।
…………………………..
दस साल में तमिलनाडु को कितना मिला पानी (टीएमसी फीट)
साल जून जुलाई
2020-21….. 6.20 11.34
2019-20 ….. 2.06 7.44
2018-19 …. 13.29 124.68
2017-18….. 0.77 7.24
2016-17 …..2.85 15.52
2015-16 …..12.60 27.26
2014-15…. 5.97 34.37
2013-14 ….11.35 72.88
2012-13 ….4.11 4.15
2011-12 ….9.30 31.05
………………….
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो