गुरुवार सुबह उसने खिडक़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सचिवालय पुलिस ने प्राथमिक मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाली महिला का नाम राजअम्माल (65) है। वह मूल रूप से वेलूर की रहने वाली थी।
उसपर हत्या का मामला दर्ज है और उसे आजीवन कारावास की सजा हुई है। वह वेलूर सेंट्रल जेल में सजा काट रही थी।
उसी दौरान उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उसे अयनावरम के मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। वह पिछले आठ महीनों से मेंटल हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रही थी।
इस दौरान उसके रिश्तेदार या परिजन उससे मिलने नहीं आए तो परेशान हो गई। गुरुवार सुबह उसने जान दे दी।
घटना की जानकारी पुलिस को होते ही घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।