scriptchennai news in hindi: विवादों के साये में नारी प्रधान कहानी | chennai news in hindi: female-centric story in the shadow of controver | Patrika News
चेन्नई

chennai news in hindi: विवादों के साये में नारी प्रधान कहानी

तमिल tamil संस्कृति और नारी के रूपहले पर्दे cinema पर चित्रण को लेकर विवादों में घिरी अमला पॉल की फिल्म ‘आड़ै’ Aadai आधुनिक दौर की नारी को लेकर पुरुष प्रधान समाज की सोच को उजागर करती है।

चेन्नईJul 22, 2019 / 05:47 pm

shivali agrawal

चेन्नई. तमिल tamil संस्कृति और नारी के रूपहले पर्दे cinema पर चित्रण को लेकर विवादों में घिरी अमला पॉल की फिल्म ‘आड़ै’ Aadai आधुनिक दौर की नारी को लेकर पुरुष प्रधान समाज की सोच को उजागर करती है। बहरहाल, फिल्म निर्देशक आड़ै को निर्णायक बिन्दु तक नहीं ले जाए। अमला पॉल ने नए जमाने की जिन्दादिल कामिनी का पात्र निभाया है जो सामान्य तमिल पेन (तमिल युवती) नहीं है।
अमला पॉल ने फिल्म में बोल्ड अभिनय किया है। उसका चरित्र ग्रे है क्योंकि वह समाज द्वारा निर्धारित महिलाओं की परिभाषाओं से परे विचार रखती है, पहनती, गाड़ी चलाती है, साड़ी के बजाय जीन्स पहनती हैं, स्मोक करती है तथा पुरुष दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद करती है।
कामिनी को चुनौती स्वीकारना पसंद है। जब उसकी एक सहकर्मी जेनी (रम्या सुब्रमण्यम) कहती है कि वह न्यूजऱीडर नहीं बन पाएगी क्योंकि उसके लिए गंभीरता और गरिमा चाहिए। तो वह उसे गलत साबित करने की ठानती है। फिल्म में फूहड़ कॉमेडी है और डबल मिनिंग वाले डायलॉग्स हैं। सेकंड हॉफ में फिल्म जोर पकड़ती है। जहां अमला पॉल खुद को एक इमारत में नग्न अवस्था में बंधी पाती है। उसकी मर्यादा तार-तार होती नजर आती है और उसे चारों तरफ केवल पुरुष ही पुरुष नजर आते हैं। फिल्म निर्देशक रत्न कुमार बेबस और लाचार महिला पर पुरुषों की नजर को कैमरे में कैद करते हैं। वे यह भी दिखा देते हैं कि उस वक्त दर्शकों की नैतिकता का पैमाना क्या होता है जो आइना देख रही हीरोइन के निर्वस्त्र धड़ को देखते हैं।
समाज में महिलाओं की पृष्ठभूमि, उनके परिवेश, परवरिश समेत विविध पहलुओं को दिखाने में निर्देशक ने कुछ ज्यादा ध्यान लगाया तथा फिल्म को वे चरम पर नहीं ले जा पाए। यह फिल्म पूरी तरह से अमला पॉल की है। जेनी के रूप में रम्या विवेक प्रसन्ना के साथ अभिनय कर रही हैं, जो उनके सहयोगी के रूप में दिखाई देते हैं।

Home / Chennai / chennai news in hindi: विवादों के साये में नारी प्रधान कहानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो