– चरित्र पर संदेह को लेकर की हत्या
तिरुवल्लूर. Thiruvallur जिले के वेंगल में चरित्र पर संदेह infidelity के चलते एक महिला ने अपने पति की हत्या murder कर दी। मृतक की पहचान वेलु (४५) के रूप में हुई है, जो पेशे से दिहाड़ी मजदूर था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ज्ञानम्माल (४०) को संदेह था कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। इसी बीच गुरुवार देर रात भी दोनों के बीच झगड़ा quarral हुआ। झगड़ा खत्म होने पर दोनों सोने चले गए लेकिन अल सुबह ज्ञानम्माल ने एक पत्थर से पति के सिर पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या
murder का मामला दर्ज करते हुए महिला को गिरफ्तार
arrest कर लिया।