scriptजीएसटी राजमार्ग पर यातायात होगा आसान | Chief Minister inaugurated two flyovers worth 138 crore | Patrika News
चेन्नई

जीएसटी राजमार्ग पर यातायात होगा आसान

उपनगरीय इलाकों में नए फ्लाईओवर, मुख्यमंत्री ने 138 करोड़ के दो फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, पल्लावरम फ्लाईओवर 2011 में तो वंडलूर फ्लाईओवर के निर्माण को 2015 में मंजूरी मिली थी। पल्लावरम और वंडलूर ब्रिज खुल जाने से जीएसटी पर यातायात आसान होगा। चेन्नई महानगर को दक्षिणी जिलों से जोडऩे वाला जीएसटी प्रमुख मार्ग है।

चेन्नईSep 18, 2020 / 12:57 am

MAGAN DARMOLA

जीएसटी राजमार्ग पर यातायात होगा आसान

जीएसटी राजमार्ग पर यातायात होगा आसान

चेन्नई. ग्रांड सदर्न ट्रंक (जीएसटी) राजमार्ग पर पल्लावरम तथा वंडलूर में मुख्यमंत्री ने करीब १३८ करोड़ रुपए की लागत से दो ‘यूÓ आकार के फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। पल्लावरम फ्लाईओवर २०११ में तो वंडलूर फ्लाईओवर के निर्माण को २०१५ में मंजूरी मिली थी। पल्लावरम और वंडलूर ब्रिज खुल जाने से जीएसटी पर यातायात आसान होगा। चेन्नई महानगर को दक्षिणी जिलों से जोडऩे वाला जीएसटी प्रमुख मार्ग है।

पूर्व सीएम स्वर्गीय जे. जयललिता ने २०१५ में विधानसभा में केलम्बाक्कम-माम्बाक्कम और वंडलूर जंक्शन पर नया फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की थी। ५५ करोड़ की लागत से इस ब्रिज का निर्माण हुआ है। इसी तरह पल्लावरम-कुंड्रत्तूर जंक्शन पर ८०.७४ करोड़ रुपए की लागत से एक और नया फ्लाईओवर बनाया गया है। इन दोनों सुविधाओं को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही सीएम ने ईसीआर पर इलैनार कुप्पम पर बने २३.८५ करोड़ रुपए के नए पुल, बाइपास और आउटर रिंग रोड पर बने पुलों सहित १६५.९८ करोड़ रुपए के विकास कार्य खुले घोषित किए।

 

जीएसटी राजमार्ग पर यातायात होगा आसान

पलनीस्वामी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जयललिता के मुख्यमंत्री रहते वक्त वंडलूर फ्लाईओवर बनाने की घोषणा हुई थी। उस वक्त वे राजमार्ग विभाग के मंत्री थे। बिज निर्माण का कार्य २४ फरवरी २०१४ को शुरू हुआ था। पल्लावरम सहित अन्य ब्रिज व फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया गया है इससे यातायात सरल और सुरक्षित होगा।

Home / Chennai / जीएसटी राजमार्ग पर यातायात होगा आसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो