scriptवंडलूर चिडिय़ाघर का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री | Chief minister visits Vandalur zoo | Patrika News
चेन्नई

वंडलूर चिडिय़ाघर का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री एडपाड़ी के. पलनीस्वामी ने गुरुवार को वंडलूर स्थित अरिगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क का दौरा किया। वन मंत्री डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन, मत्स्य मंत्

चेन्नईOct 13, 2017 / 08:49 pm

मुकेश शर्मा

Chief minister visits Vandalur zoo

Chief minister visits Vandalur zoo

चेन्नई।मुख्यमंत्री एडपाड़ी के. पलनीस्वामी ने गुरुवार को वंडलूर स्थित अरिगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क का दौरा किया। वन मंत्री डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन, मत्स्य मंत्री डी. जयकुमार, मुख्य सचिव गिरीजा वैद्यनाथन सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सात महीने के एक शेर के शावक का नामकरण कर उसे विष्णु नाम दिया। इसके बाद चिडिय़ाघर के चारों ओर घूमते हुए उन्होंने अन्य जानवरों को देखा और हाथी को खाना खिलाया।

साथ ही चिडिय़ाघर के अधिकारियों के साथ उच्च स्तर पर बैठक भी की। सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वहां आने जाने वालों के साथ अच्छा व्यवहार और चिडिय़ाघर को सही से बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बचाव और पुनर्वास केंद्र के अंदर निर्मित वन्यजीव संरक्षण के लिए (अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण) एडवांस इंस्टीट्यूट का भी उद्घाटन किया। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के बाद पलनीस्वामी का चिडिय़ाघर का यह पहला दौरा था।


पूर्व मंत्री के भाई की सडक़ दुर्घटना में मौत

तमिलनाडु की पूर्व मंत्री एस. गोकुला इंदिरा के बड़े भाई शिवपांडियन (५७) की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार को वह जब अपनी कार से जा रहे थे तभी उनकी कार शिवगंगा के पास सडक़ पर पलट गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह के करीब ५ बजे हुई। सूत्रों के मुताबिक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो गई।
रामनाथपुरम निवासी शिवापांडियन मलेशिया जाने के लिए तिरुचि जा रहे थे इस बीच दुर्घटना हो गई। कार के चालक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि कार में अन्य व्यक्ति सवार था उसका नाम मणी है और वह परमाकुदि का रहने वाला है।

वह दुर्घटना स्थल से गायब है। मणी को दुर्घटना में कोई चोट नहीं आई है। चालक का कहना है कि कार की स्टेयरिंग जाम होने से दुर्घटना हो गई। शिवपांडियन की मौत के बाद उनके परिवार में उनकी पत्नी सुधा और दो बच्चे योगेश्वरण और मोहन बचे हैं। मोहन चेन्नई में डॉक्टर है।

Home / Chennai / वंडलूर चिडिय़ाघर का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो