हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
चेन्नई. फॉक्सेन स्ट्रीट में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान ब्रेन क्लर्क (४६) के तौर पर हुई है, जो पेरम्बूर के फॉक्सेन स्ट्रीट के पास फुथपाथ पर रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि फुथपाथ पर ही रहने वाले तिरुविका नगर निवासी शेखर नामक व्यक्ति ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए केएमसी भेजा। साथ ही मामला दर्ज कर शेखर को गिरफ्तार कर लिया है।