scriptTamilnadu: मछुआरों का आरोप तटरक्षक बल ने किया हमला | Coast Guard allegely attack on fishermen | Patrika News
चेन्नई

Tamilnadu: मछुआरों का आरोप तटरक्षक बल ने किया हमला

Coast Guard Commander Mandapam Area, G Mani Kumar Denied the Charge मछुआरों के आरोप को झुठा बताते हुए मंडपम एरिया के कोस्टगार्ड कमांडर जी. मणि कुमार ने कहा कि जब मछुआरों ने वैध दस्तावेज पेश नहीं किया तो नियमित गश्त दे रहे चार तटरक्षक बलों की एक टीम ने सभी को वापस लौट जाने को कहा था।

चेन्नईSep 12, 2019 / 05:29 pm

Vishal Kesharwani

Tamilnadu: मछुआरों का आरोप तटरक्षक बल ने किया हमला

Tamilnadu: मछुआरों का आरोप तटरक्षक बल ने किया हमला

मछुआरों का आरोप तटरक्षक बल ने किया हमला

रामेश्वरम. जिले के कुछ मछुआरों ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अंतरर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास मछली पकडऩे के दौरान भारतीय तटरक्षक बल ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि समुद्री एजेंसी ने मछुआरों के इस आरोप को झुठला दिया है।
तटरक्षक बलों ने गलत बताया आरोप
मछुआरों के आरोप को झुठा बताते हुए मंडपम एरिया के कोस्टगार्ड कमांडर जी. मणि कुमार ने कहा कि जब मछुआरों ने वैध दस्तावेज पेश नहीं किया तो नियमित गश्त दे रहे चार तटरक्षक बलों की एक टीम ने सभी को वापस लौट जाने को कहा था।
यह है आरोप
मछुआरों द्वारा लगाए जा रहे आरोप सरासर गलत हैं। घायल हुए मुनिसबाबू नाम के एक मछुआरे ने बताया कि बुधवार को ३० मछुआरे समुद्र में उतरे थे। जब हम लोग आईएमबीएल के पास मछली पकड़ रहे थे तो आईसीजी की टीम वहां पहुंची और सभी को वहां से भगाने लगे। जब उनसे सवाल किया तो चार गार्ड व्यक्तिगत रूप से हमारे नाव में चढ़े और हाथापाई करने लगे। जिसके परिणाम स्वरूप सभी मछुआरों को मजबूरन खाली हाथ लौटना पड़ गया। मामले की जानकारी के बाद मछुआरा एसोसिएशन के नेताओं ने आईसीजी के इस हरकर की निंदा की।

Home / Chennai / Tamilnadu: मछुआरों का आरोप तटरक्षक बल ने किया हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो