scriptकोयम्बत्तूर में एसयूवी से महिला का अर्धनग्न शव फेंका गया, कई वाहन ऊपर से गुजरे | Combatore dead body found on raod | Patrika News
चेन्नई

कोयम्बत्तूर में एसयूवी से महिला का अर्धनग्न शव फेंका गया, कई वाहन ऊपर से गुजरे

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कोयम्बत्तूर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।

चेन्नईSep 07, 2021 / 05:45 pm

PURUSHOTTAM REDDY

Combatore dead body found on raod

Combatore dead body found on raod

कोयम्बत्तूर.

कोयम्बत्तूर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोयम्बत्तूर जिले के अविनाशी रोड पर चिन्नियापालयम के पास एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिला है। जब तक पुलिस को सूचना मिली तब तक महिला के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। यानी, महिला को कई वाहनों ने कुचल दिया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मृतक की पहचान करने और उसके परिवार का पता लगाने के लिए दो टीमों का गठन किया है। पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 (आत्महत्या और अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, महिला का सिर और चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, क्योंकि उसके ऊपर से कई वाहन गुजर गए थे। बाद में यात्रियों ने महिला के लावारिस शव के बारे में ट्रैफिक पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कोयम्बत्तूर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों को एसयूवी से महिला का शव फेंकते देखा जा सकता है। पल भर में ही महिला के शरीर को दो वाहनों ने कुचल दिया। शुरूआत में पुलिस का मानना है कि सडक़ पार करते समय महिला को किसी वाहन ने कुचल दिया हो सकता है।

बाद में पुलिस को शक हुआ कि यह हत्या का मामला है। क्योंकि, उसका शव अर्धनग्न था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Home / Chennai / कोयम्बत्तूर में एसयूवी से महिला का अर्धनग्न शव फेंका गया, कई वाहन ऊपर से गुजरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो