scriptडीएमके-कांग्रेस के बीच सीटों की पहचान पूरी | DMK-Congress seats list can be issued today | Patrika News
चेन्नई

डीएमके-कांग्रेस के बीच सीटों की पहचान पूरी

– सीटों की सूची आज हो सकती है जारी
 
 

चेन्नईMar 15, 2019 / 04:46 pm

Ritesh Ranjan

चेन्नई. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) और कांग्रेस के बीच सीटों की पहचान पूरी हो चुकी है। तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. एस. अलगिरि ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार को आवंटित निर्वाचन क्षेत्रों की सूची जारी हो जाएगी।
डीएमके ने कांग्रेस को दस सीट दी है। फिर सीटों की पहचान को लेकर कार्य शुरू हुआ। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच कुछ चरणों में वार्ता हुई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तमिलनाडु दौरे के अगले दिन गुरुवार को सीटों की पहचान पर समझौत हो गया।
इसके बाद अलगिरि ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि डीएमके के साथ सीटों की पहचान का कार्य संतुष्टिप्रद रहा। डीएमके अध्यक्ष सीटों की घोषणा शुक्रवार को करेंगे। पार्टी ने इच्छुक प्रत्याशियों से १५ और १६ मार्च को आवेदन मांगे हैं।
————————————————————————-

बीएसएनएलकर्मी वेतन मामला
स्टालिन ने की केंद्र सरकार की आलोचना
चेन्नई. भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किए जाने के मामले में डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने केंद्र सरकार की आलोचना की है।
स्टालिन ने ट्वीट किया कि अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने में असमर्थ बीएसएनएल गहरे वित्तीय संकट में है। सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों को पिछले महीने का वेतन नहीं मिला है। अमूमन महीने के अंतिम दिन अथवा अगले महीने की पहली तारीख को कर्मचारियों के खाते में वेतन जमा हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं होने की वजह से करीबन १.७० लाख कर्मचारियों का परिवार प्रभावित हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि निजी टेलीकॉम कंपनियों का हाथ थामने वाले प्रधानमंत्री मोदी लोक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी की अनदेखी क्यों कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो