scriptपुदुचेरी विधानसभा में तीन विधायकों को नामित करने पर भाजपा की निंदा | election | Patrika News
चेन्नई

पुदुचेरी विधानसभा में तीन विधायकों को नामित करने पर भाजपा की निंदा

पुदुचेरी विधानसभा में तीन विधायकों को नामित करने पर भाजपा की निंदा

चेन्नईMay 12, 2021 / 11:01 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

election,election

durai murugan,durai murugan

चेन्नई. तमिलनाडु के मंत्री और द्रमुक महासचिव एस. दुरै मुरुगन ने बुधवार को पुदुचेरी विधानसभा में तीन विधायकों को नामित करने के लिए भाजपा की निंदा की।
दुरै मुरुगन ने कहा कि निर्वाचित विधायकों के शपथ लेने और सदन के नेता चुने जाने से पहले केंद्र ने पुदुचेरी विधानसभा के 30 सदस्यीय सदन में तीन विधायकों को नामित किया था। यह लोगों के जनादेश का अपमान है। एन रंगासामी के नेतृत्व वाली एनआर कांग्रेस ने भाजपा के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ा। एनआर कांग्रेस ने जहां 10 सीटें जीतीं, वहीं भाजपा ने छह सीटें जीतीं। विपक्षी खेमे में द्रमुक को छह और कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली। शेष छह निर्वाचन क्षेत्रों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते।
उन्होंने कहा, जब मुख्यमंत्री एन रंगासामी अस्पताल में भर्ती हैं और केंद्र ने इस तरह के उपायों का सहारा लिया। यह गठबंधन के नेता और सीएम से सलाह के बिना किया गया था। यह नई सरकार की दक्षता को कमजोर करेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से पुदुचेरी के लोगों में संदेह पैदा हो गया है कि भाजपा पिछले दरवाजे से अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। इसलिए केंद्र में भाजपा सरकार को नामित विधायकों को वापस लेना चाहिए।

Home / Chennai / पुदुचेरी विधानसभा में तीन विधायकों को नामित करने पर भाजपा की निंदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो