scriptTAMILNADU: अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए नांगूनेरी विस से हटाया गया ईवीएम: सत्यब्रत साहू | EVMs were taken out of Nanguneri constituency for training officials | Patrika News
चेन्नई

TAMILNADU: अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए नांगूनेरी विस से हटाया गया ईवीएम: सत्यब्रत साहू

He said all EVMs are safe and locked.
उन्होंने कहा सभी ईवीएम सुरक्षित हैं और लॉक किए गए है

चेन्नईOct 16, 2019 / 07:15 pm

Vishal Kesharwani

TAMILNADU: अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए नांगूनेरी विस से हटाया गया ईवीएम: सत्यब्रत साहू

TAMILNADU: अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए नांगूनेरी विस से हटाया गया ईवीएम: सत्यब्रत साहू

अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए नांगूनेरी विस से हटाया गया ईवीएम: सत्यब्रत साहू
चेन्नई. नांगूनेरी से ३० ईवीएम हटाए जाने के मामले को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर स्पष्टीकरण देते हुए तमिलनाडु के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बुधवार को कहा कि अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए ही ईवीएम हटाए गए थे। यहां राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा सभी ईवीएम सुरक्षित हैं और लॉक किए गए है। राज्य के प्रत्येक पार्टी के उम्मीदवारों को नांगूनेरी और विक्रवांडी विस पर होने वाले उपचुनाव के लिए आए ईवीएम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई थी।
-राजनीतिक दलों का आरोप

उल्लेखनीय है कि ईवीएम हटाए जाने के बाद डीएमके और कांग्रेस ने कारण बताने की मांग करते हुए तिरुनेलवेली कलक्टर कार्यालय में एक याचिका दायर की थी। डीएमके संगठन सचिव आर.एस. भारती ने कहा था कि कांग्रेस उम्मीदवार आर. मनोहरन को सूचित किए बगैर ही ईवीएम हटाया गया।

Home / Chennai / TAMILNADU: अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए नांगूनेरी विस से हटाया गया ईवीएम: सत्यब्रत साहू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो