scriptशशिकला का स्वास्थ्य अब सामान्य: अस्पताल | Expelled AIADMK leader Sasikala is stable, says hospital | Patrika News
चेन्नई

शशिकला का स्वास्थ्य अब सामान्य: अस्पताल

एआईएडीएमके की निष्कासित नेता वीके शशिकला, जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की सजा काट रही हैं और कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं

चेन्नईJan 24, 2021 / 04:47 pm

Vishal Kesharwani

शशिकला का स्वास्थ्य अब सामान्य: अस्पताल

शशिकला का स्वास्थ्य अब सामान्य: अस्पताल


चेन्नई. एआईएडीएमके की निष्कासित नेता वीके शशिकला, जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की सजा काट रही हैं और कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, की स्थिति अब सामान्य है। विक्टोरिया अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पहले की तुलना में अब लक्षण में काफी कमी आ गई है। शशिकला की ननद जे. इल्लावरसी, जो भ्रष्टाचार के मामले में जेल में है, को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट, जो विक्टोरिया अस्पताल का प्रबंधन करता है, के डीन और निदेशक डॉ सीआर जयंती द्वारा जारी एक बुलेटिन में बताया शशिकला में कोरोना के लक्षण अब नियंत्रित हो रहे हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। वे सामान्य तौर पर खाना खा रही हैं और सहयोग लेकर चल भी रही हैं। अस्पताल के आईसूयी में वे हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

 

वहीं इल्लावरसी में कोरोना के लक्षण हैं, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य है और बिना ऑक्सिजन सपोर्ट के हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही शशिकला ने बुखार और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें जेल से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आय से अधिक संपत्ति मामले में 2017 में शशिकला को चार साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। 27 जनवरी को वे जेल से रिहा भी होने वाली हैं।

Home / Chennai / शशिकला का स्वास्थ्य अब सामान्य: अस्पताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो