scriptप्रबल पुण्य से मिलते हैं अच्छे मौके | Good opportunities to meet strong virtue | Patrika News
चेन्नई

प्रबल पुण्य से मिलते हैं अच्छे मौके

उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा कि धर्म के प्रकाश से जीवन को एक सुंदर मार्ग दिया जा सकता है।

चेन्नईFeb 11, 2019 / 03:18 pm

PURUSHOTTAM REDDY

कडलूर. विरदाचलम में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा कि धर्म के प्रकाश से जीवन को एक सुंदर मार्ग दिया जा सकता है। इस मार्ग पर चल कर मनुष्य अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकता है। ऐसे जिन शासन में जन्म और संतों का समागन मिलना पुण्य की बात है। जब मनुष्य का प्रबल पुण्य होता है तो उसे ऐसे मौके मिलते हैं। उन्होंने कहा कि यह जीवन चार दिन का है इसलिए इसे सफल और सार्थक बना लेना चाहिए। जिनमें धर्म के प्रति लगाव होता है वे उम्र नहीं देखते, क्योंकि धर्म उम्र से नहीं उमंग से होता है। उमंग नहीं है तो कम उम्र के लोग भी धर्म नहीं कर सकते हैं। उमंग होने पर वृद्ध व्यक्ति भी आराम से धर्म के मार्ग पर चल सकते हैं। मनुष्य अगर तन मन और धन से लाभ लेता है तो धर्म के क्षेत्र में आगे बढ़ता है। ऐसे उत्तम कार्य करने वाले अपने जीवन को पावन बना लेते हैं। आचरण का जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। आत्मा के हित के लिए मनुष्य को आचरण करना चाहिए। मनुुष्य का अच्छा आचरण ही उसको धर्म की ओर आकर्षित करता है।

Home / Chennai / प्रबल पुण्य से मिलते हैं अच्छे मौके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो