scriptक्या एसवी शेखर, एच. राजा व करुणास के लिए है अलग अलग कानून | Is different Laws for SV Shekhar, H. Raja and Karunas | Patrika News
चेन्नई

क्या एसवी शेखर, एच. राजा व करुणास के लिए है अलग अलग कानून

डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा मद्रास हाईकोर्ट और पुलिस विभाग के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बावजूद अब तक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच. राजा को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

चेन्नईSep 24, 2018 / 07:19 pm

Santosh Tiwari

Is different Laws for SV Shekhar, H. Raja and Karunas

क्या एसवी शेखर, एच. राजा व करुणास के लिए है अलग अलग कानून

चेन्नई. मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी और पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में रविवार को अभिनेता और तिरुवदनै विधानसभा क्षेत्र के विधायक करुणास की हुई गिरफ्तारी की निंदा करते हुए डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा वे जानना चाहते हैं कि मद्रास हाईकोर्ट और पुलिस विभाग के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बावजूद अब तक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच. राजा को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
यहां जारी एक विज्ञप्ति में स्टालिन ने कहा करुणास की गिरफ्तारी से पता चलता है कि सबके लिए अलग-अलग कानून बना हुआ है। उन्होंने कहा टिप्पणी करने के लिए अफसोस जताने के बावजूद करुणास की हुई गिरफ्तारी से पता चलता है कि अलग अलग लोगों के लिए अलग कानून बना है और समय समय पर कानून बदलता रहा है। उन्होंने कहा कोर्ट और पुलिस विभाग के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर एच. राजा के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज होने के बावजूद उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
इसके अलावा भाजपा नेता एसवी शेखर ने फेसबुक पर महिला पत्रकारों के खिलाफ अभद्र पोस्ट की थी और मद्रास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका को भी रद्द कर दिया था। इतना ही नहीं गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका से भी इनकार कर दिया गया था, लेकिन इन सबके बावजूद एआईएडीएमके सरकार गिरफ्तार करने में हिचकिचा रही है।
स्टालिन ने कहा करुणास के लिए अलग और एच राजा एवं एसवी शेखर के लिए अगल कानून बना है। अगर पुलिस अधिकारियों की आलोचना करना गलत है तो राजा ने तो पुलिस विभाग और मद्रास हाईकोर्ट के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, उसका क्या? ऐसे हालात को देखते हुए लगता है मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि गिरफ्तार करा कर कोवत्तूर रिसॉर्ट की हकीकत का खुलासा हो। स्टालिन ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून का दुरुपयोग करने के लिए सब एक साथ हो रहे हैं। इसी बीच करुणास की गिरफ्तारी का भाजपा ने स्वागत किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो