scriptहत्या के आरोप में आईटी कर्मी गिरफ्तार | IT worker arrested for murder | Patrika News
चेन्नई

हत्या के आरोप में आईटी कर्मी गिरफ्तार

फ्लैट के अंदर मिला शव

चेन्नईSep 04, 2018 / 05:28 pm

PURUSHOTTAM REDDY

IT worker arrested for murder

हत्या के आरोप में आईटी कर्मी गिरफ्तार

चेन्नई. जेजे नगर में सोमवार सुबह एक फ्लैट में सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मचारी रंगनाथ (२८) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महानगर पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर हत्या का मामला सुलझा लेने का दावा कर एक युवक को गिरफ्तार किया है जो उसके साथ कमरे में रहता था।

अवैध संबंधों के कारण हुई रंगनाथ की हत्या

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों के कारण रंगनाथ हत्या हुई है। रंगनाथ मूल रूप से मदुरै का रहने वाला था और चेन्नई में जेजे नगर में कलैवाई स्ट्रीट में किराए के फ्लैट में अपने दोस्तों के साथ रहता था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारती राजा कुछ दिन पहले रंगनाथ को अपने भाई के घर ले गया था। उसके बाद कई बार दोनों भोजन करने उनके घर गए। इसी दौरान रंगनाथ ने भारती राजा की भाभी के साथ अवैध संबंध बना लिए।गिरफ्तार आरोपी भारती राजा (३०) है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भारती राजा को गिरफ्तार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर पर भारी चीज से हमला किए जाने से रंगनाथ की मौत हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पाकर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया और फर्श पर पड़ी लाश को पोस्टमार्टम के लिए मल्टी स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल भेजा। सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस में काम करने वाला रंगनाथ मूल रूप से मदुरै का रहने वाला था और चेन्नई में जेजे नगर में कलैवाई स्ट्रीट में किराए के फ्लैट में अपने दोस्तों के साथ रहता था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारती राजा कुछ दिन पहले रंगनाथ को अपने भाई के घर ले गया था। उसके बाद कई बार दोनों भोजन करने उनके घर गए। इसी दौरान रंगनाथ ने भारती राजा की भाभी के साथ अवैध संबंध बना लिए। जब भारती राजा को इसकी भनक लगी तो उसने रंगनाथ की हत्या कर डाली। उसकी हत्या करने के बाद वह घर से निकल गया और ऑफिस पहुंच गया। उसने अपने साथियों के सामने उसे कॉल किया ताकि उसपर किसी का संदेह न जाए। भारती राजा को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो