scriptचेन्नई में पकड़ा गया पुलिस को चकमा देकर झारखंड से फरार नक्सली, हत्या के दो मामले दर्ज | Jharkhand Maoist executives arrested in Chennai | Patrika News
चेन्नई

चेन्नई में पकड़ा गया पुलिस को चकमा देकर झारखंड से फरार नक्सली, हत्या के दो मामले दर्ज

झारखंड के हजारीबाग पुलिस के गुप्त सूचना पर कदम उठाते हुए चेन्नई पुलिस ने संदिग्ध नक्सली गंझू को गिरफ्तार किया है।

चेन्नईOct 27, 2021 / 04:42 pm

PURUSHOTTAM REDDY

चेन्नई में पकड़ा गया पुलिस को चकमा देकर झारखंड से फरार नक्सली, हत्या के दो मामले दर्ज

चेन्नई में पकड़ा गया पुलिस को चकमा देकर झारखंड से फरार नक्सली, हत्या के दो मामले दर्ज

चेन्नई.

झारखंड के एक वांछित संदिग्ध नक्सली को चेन्नई के एण्णूर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार को भवन निर्माण क्षेत्र से संदिग्ध नक्सली शूखर गंझू (30) की गिरफ्तारी की गई है। यह नक्सली पिछले दो महीनों से एण्णूर में भवन निर्माण क्षेत्र में काम कर रहा था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। झारखंड के हजारीबाग पुलिस के गुप्त सूचना पर कदम उठाते हुए चेन्नई पुलिस ने संदिग्ध नक्सली गंझू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नक्सली को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी।

संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सबूत नहीं

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंझू के पास कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। वह भवन निर्माण क्षेत्र में अपनी पहचान चिपाकर काम कर रहा था। पुलिस को उसके किसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की भी सबूत नहीं मिले है। वह एण्णूर में बन रहे टीएनएचबी क्वार्टर्स में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के साथ मिलकर काम कर रहा था। उसके गायब होने के बाद से हजारीबाग पुलिस उसके परिवार के लोगों पर निगरानी रख रही थी। वह चेन्नई से अपनी पत्नी से बातें करता था। पुलिस ने सेल फोन टावर से उसका लोकेशन टे्रस कर दबोच लिया।

संदिग्ध नक्सली पर हत्या के दो मामले
पुलिस अधिकारी ने बताया कि झारखंड के हजारीबाग पुलिस ने माधवरम के डिप्टी कमिश्नर सुंदरवंधनम को सूचना दी कि संदिग्ध नक्सली यहां छिपा है। सूचना मिलने के बाद संदिग्ध नक्सली तलाश शुरू की गई और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर हत्या के दो मामले, 3 हत्या की कोशिश के तीन और बम बलास्ट जैसे संगीन आरोप हैं। इसके साथ ही उसका नाम शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से संबंधित अपराध में भी शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो