scriptतमिलनाडु: महज 3000 रुपए कर्ज नहीं देने पर महिला की कर दी निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार | man murder women for 3000 rupees in Tamilnadu | Patrika News
चेन्नई

तमिलनाडु: महज 3000 रुपए कर्ज नहीं देने पर महिला की कर दी निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या की वारदात गुरुवार दोपहर को हुई जब महिला घर में अकेली थी।

चेन्नईJan 21, 2022 / 07:02 pm

PURUSHOTTAM REDDY

ईरोड.

तमिलनाडु के ईरोड जिले में उधार के रुपए मांगने पर हुई नोकझोंक के बाद एक व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी और आराम से भाग निकला। महिला का शव उसके घर में रक्तरंजित हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के मामले में 50 साल के अधेड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या की वारदात गुरुवार दोपहर को हुई जब महिला घर में अकेली थी।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को एक रिटायर्ड लेक्चर्र ने उसकी पत्नी की हत्या और घर से सोने के गहने चोरी होने की शिकायत की। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के स्वजनों से घटना के संदर्भ में पूरी जानकारी ली। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घर के पास सीसीटीवी कैमरे में कैद छवियों को खंगाला और 50 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जेवर बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर महिला अकेली थी और कथित तौर पर उसके परिचित आरोपी ने उससे 3,000 रुपए का कर्ज मांगा। जब उसने मना किया, तो उसने उसे चाकू मार दिया और उसके गहने भी लूट लिए।

तीसरी लहर में 548 पुलिसकर्मी संक्रमित
कोरोना की तीसरी लहर का असर पुलिस-प्रशासन पर भी बखूबी दिख रहा है। ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्रर शंकर जिवाल ने बताया कि तीसरी लहर में अबतक 548 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी संक्रमित पुलिसकर्मी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन कर रहे हैं और कोविड टेस्ट रिपॉर्ट पॉजिटिव आते ही उन्हें तुरंत एम्बुलेंस में कोविड केयर सेंटर में ले जाया जाता है। उनकी स्थिति के आधार पर होम आइसोलेशन की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध के आधार पर चेन्नई निगम ने नंदबाक्कम ट्रेड सेंटर में पुलिस और उनके परिवारों के लिए 148 बेड की सुविधा के साथ एक अलग ब्लॉक भी आवंटित किया है। आयुक्त ने कहा कि वे उन्हें अपने स्टाफ सदस्यों के लिए मनोवैज्ञानिक सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।

Home / Chennai / तमिलनाडु: महज 3000 रुपए कर्ज नहीं देने पर महिला की कर दी निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो